Live streaming of Muzammil Parwaaz
Sometimes, to bring about big changes, forms have to be changed as per the need, habits have to be changed, principles have to be changed, new habits and new principles have to be developed, new methods have to be tried, discipline has to be created as per the need. And one has to adapt oneself according to one's goal. Sometimes to achieve the desired results one has to take tough decisions and do things even though one does not like them. वही करो जो सही है, वही बोलो जो सही है, वही सोचो जो सही है, उसी पर अडिग रहो जो सही है और उसी का समर्थन करो जो सत्य के साथ है। विश्वास कीजिए, एक दिन आपकी कल्पनाएं यथार्थ रूप अवश्य लेंगी। एक दिन आपके सपने वास्तविक स्वरूप धारण करेंगे। दुनिया में शानदार व्यक्तित्व वही होता है, जो निर्णय करने के बाद, लक्ष्य को हासिल करने के विकल्पों से घोड़े की तरह व्यवहार करता है। घोड़े के लिए कोड़े की जरूरत होती है। खुद को इस तरह से विकसित करें कि सही और कठोर निर्णय लेने में संकोच ना हो, हिचकिचाहट ना हो और पछतावा ना हो। एक बार जो निर्णय ले लिया, बस अंगद की तरह अपने निर्णय का समर्थन करने के लिए, साथ देने के लिए अपना पैर जमा दो। अपने नियम पर अटल रहो। अपनी छवि एक ऐसे लीडर की तरह बनाएं, कि जैसे व्यक्ति से मिलें, वैसा ही व्यवहार करें क्योंकि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं और सभी से निपटने के तरीके अलग-अलग होते हैं। इसलिए तरीकों पर नहीं, सिर्फ अपने सैद्धांतिक तकनीक पर विश्वास करें। एक दिन आपकी सैद्धांतिक तकनीक विश्व प्रसिद्ध होगी। यदि दुनिया में अपनी सफलता से खलबली मचाना चाहते हो तो चाणक्य के चरित्र से सीखो क्योंकि चाणक्य का चरित्र सिद्धांतों पर आधारित था। चाणक्य अपने द्वारा बनाए गए सिद्धांतों के आधार पर लोगों से निपटने का तरीका अपनाते थे। दुनिया में जिस व्यक्ति ने महानता के शिखर को छुआ है, उसने एक साथ कई चेहरों को या कई रूपों को ओढ़कर महानता का विस्तार किया है क्योंकि सिर्फ एक तरह से जीवन जीने से महान परिवर्तन नहीं आते हैं। महान परिवर्तन लाने के लिए चहुंमुखी विकास करना पड़ता है। कुछ लोगों से शत्रुतापूर्ण व्यवहार भी करना पड़ता है। कुछ लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ती है। महानता का रास्ता कांटों से होकर गुजरता है। इसीलिए महानता के शिखर पर पहुंचना अधिकतर लोगों के लिए असंभव के समान होता है। सफलता या असफलता हमारी सोच से आती है। हम जितनी बड़ी तैयारी करते हैं, उतनी ही बड़ी सफलता का निर्माण होता है। सफलता को जीतने के लिए राजनीति, कूटनीति और युद्धनीति में निपुण होना पड़ता है। इसलिए खुद को तैयार करें एक ऐसे युद्ध के लिए, जिसमें लोगों को पहचानना कठिन होता है। चेहरों के ऊपर चेहरे लगे हैं और हर व्यक्ति एक नया मुखौटा पहने होता है। लोगों को समझने की कला विकसित करें क्योंकि हर मोड़ पर लालची या मतलबी कलाकारों या विश्वासघाती लोगों की कमी नहीं है। कभी-कभी बड़े परिवर्तन लाने के लिए, आवश्यकता के अनुरूप रूप बदलने पड़ते हैं, आदतें बदलनी पड़ती हैं, सिद्धांत बदलने पड़ते हैं, नई आदतें और नए सिद्धांत विकसित करने पड़ते हैं, नए-नए तरीके आजमाने पड़ते हैं, अवश्यकतानुसार अनुशासन बनाना पड़ता है और अपने लक्ष्य के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। कभी-कभी इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठोर निर्णय करने पड़ते हैं और जो पसंद नहीं है फिर भी वही काम करना पड़ता है। कभी-कभी सही सबक सिखाने के लिए कुछ अलग तरीके आजमाने पड़ते हैं, जो तात्कालिक रूप से व्यावहारिक नहीं होते हैं लेकिन भविष्य के लिए आवश्यक होते हैं। इसलिए खुद को इस तरह से तैयार करो कि भविष्य में किसी भी तरह के निर्णय करने का सामर्थ्य विकसित हो जाए। इस तरह आप भविष्य की किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए सामर्थ्यवान बन जाएंगे। CONTACT US ✉️ Email: [email protected] 📱 Mobile: +91-9650675445 Follow Us 📷 Instagram: https://instagram.com/muzammilparwaaz... Facebook:- https://www.facebook.com/muzammilparw... Telegram:- https://t.me/muzammilparwaazofficial WhatsApp Channel :- https://whatsapp.com/channel/0029VaDd... ! आव्हान ! प्यासे का नदी से मिलना तय है ।

Live streaming of Muzammil Parwaaz

God Says:"THIS IS AN URGENT MESSAGE FOR YOU TODAY."/God Message Now/God Message

🏏🏏 LIVE STREAM | 3rd Quarter Final Match 🏆 🔥 Champion 11 Pokhraira 🆚 Awapur 🔥ट

Brahmpur Vs ajouli 1st T10

Relaxing Rain Sounds and Soft Piano Music for Deep Sleep, Stress Relief, and Peaceful Nights

Brahmpur Vs Dukli 1st T10

TV ART SLIDESHOW 24/7 | Vintage Floral Gallery 🌼4K Framed Art Screensaver for Living Room

SCHADEN = RANDOM EFFEKT (für immer...)

कुछ भी करना पर चुलबुल पांडे के चश्मे को हाथ मत लगाना - Salman Khan Dabangg 2 Movie Action Scene

Ram Mandir Scam is WORSE Than You Think | Dhruv Rathee

Ulrich Siegmund (AfD) sagt: Mehrheit oder er geht in die Opposition – keine Koalition mit CDU, BSW

Argentina vs. Egypt, Highlights with Live Commentary | 2026 FIFA World Cup | MAGENTA TV

God Says:"IF YOU SKIP THIS, YOU ARE CHOOSING TO STAY LOST..."/God Message Now/God Message

Argentinien – Ägypten Highlights | Achtelfinale, FIFA WM 2026 | sportstudio

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

Live streaming of Muzammil Parwaaz

Salt Smashes 70 off 44 | Highlights - England v India | 3rd Vitality IT20 2026

