Uttarakhand : आटा चक्की, खाद-बीज की दुकान Global Investement, Summit पर खर्च हुए 100 करोड़
‘‘मैंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. आज यह बात धरातल पर साकार होती दिखाई दे रही है. इसके लिए मैं राज्य सरकार को बधाई देता हूं. डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड में पर्यटन, कनेक्टिविटी और निवेश का माहौल मजबूत हुआ है और राज्य निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है.’’ 8 दिसंबर 2023 को यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के मौके पर कही थी. सरकार ने बताया कि समिट में 3 लाख 56 हजार 889 करोड़ रुपये के 1779 एमओयू हुए हैं. एमओयू यानि कंपनी ने समझौता कि वो प्रदेश में निवेश करेगी. इन्वेस्टमेंट समिट में शामिल होने और प्रदेश में निवेश करने के लिए कारोबारियों से मिलने और उन्हें राजी करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अधिकारियों के साथ, लंदन और दुबई में रोड शो किया. इसके अलावा भारत के बेंगलुरू, दिल्ली, अहमदाबाद, चेन्नई और मुंबई में भी रोड शो किया. इस पूरे आयोजन पर प्रदेश सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए. दो साल बाद, 2025 में धामी सरकार ने दावा किया कि 2023 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के एमओयू में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है. ग्राउंडिंग यानि जिन कंपनियों ने एमओयू किया था, उसने अपना काम या निवेश शुरू कर दिया. न्यूज़लॉन्ड्री ने आरटीआई के जरिए इन कंपनियों की सूची हासिल की. इसमें एक चौंकाने वाली बात सामने आई. जहां समिट में 1779 एमओयू होने का दावा किया गया था, वहीं ग्राउंडिंग की सूची में 3,300 से अधिक संस्थानों और व्यक्तियों के नाम दिए गए. जिन्होंने प्रदेश में निवेश किया है. हमने पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि प्रदेश सरकार के निवेश की गणना करने और परिभाषित करने के तरीके बिल्कुल अलहदा हैं. सरकार ने आटा चक्की से लेकर खाद-बीज की दुकानों और गैर सरकारी संस्थाओं तक को निवेश की ग्राउंडिंग वाली सूची में शामिल किया है. इतना ही नहीं सबसे बड़े निवेशक के तौर पर तो सरकारी कंपनियां या उपक्रम ही नजर आते हैं. गौरतलब है कि हमारी यह खोजी रिपोर्ट 'ग्राउंडेड इन्वेस्टमेंट' की सूची में शामिल सभी कंपनियों या 1 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश दावे का संपूर्ण ऑडिट नहीं है. इस रिपोर्ट में हमने कुछ ऐसे मामलों की जांच की, जिनमें ‘ग्राउंडेड इन्वेस्टमेंट’ का दर्जा उन व्यवसायों को भी दिया गया, जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, ऐसे प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया जिनका काम शुरू ही नहीं हुआ था, और कुछ मामलों में सरकारी खर्च को निजी निवेश (प्राइवेट कैपिटल) के रूप में दिखाया गया. देखिए हमारी यह खास खोजी रिपोर्ट. सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm 'हवा का हक़' कैंपेन से जुड़िए : https://rzp.io/rzp/T4Ob0FCb अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi

E-20 Petrol:"गडकरी के बेटे बिज़नेस करें, हम garage में खड़े रहें" | Powerplay ft Tehseen Poonawalla

India's Richest SCAM : With 81,000cr Why does Mumbai still look like a Poor African Country?

Trump says the US-Iran MoU is null and void. What next? Saurabh Shahi explains

'Who Speaks the Truth So Loudly Today?' Honey Trehan on why his film was stopped

India Is Supplying Hardcore Criminals, US Exposes the Network, Demands Bishnoi’s Custody

What’s the Vibe: Brijbhushan Singh Reveals Truth About Ram Mandir Theft, What Did He Say in Ayodhya?

Reality of Elon Musk | How he FOOLED Everyone! | Dhruv Rathee

Ethanol Circus Continues | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E56

The Dirty AI lie : How the GREATEST bet in human history started to crack in June 2026?

Justice Madan Lokur: 'Passport Reduced to a Bus Ticket' | Citizenship, SIR & Supreme Court Explained

Row over Diljit Dosanjh’s Satluj, Khalra, and the bloodied years that took Punjab there

E20 Petrol Hits BMW, Mercedes & Luxury Cars Hard | Live Demo

Dushyant Dave on India's Judiciary, Democracy & the Constitution | Dil Se with Kapil Sibal

Is there any hope for Gaza? An Indian judge’s reality check on Israel, justice, and us

Indonesia में 8-8 क्यों कर आए Modi ! बन रहे चुटकुले और Memes । MODI IN INDONESIA

Subramanian Swamy: Modi Fears the Truth | The Real GDP, China Land Grab & Ram Mandir Reality

E20 Fuel Controversy: E20 पेट्रोल पर ABP News की पड़ताल, ON कैमरा चौंकाने वाला खुलासा! | E20

Inside India's Bureaucracy: UPSC, IAS, Corruption & Political Power | Amit Kilhor |FO520 Raj Shamani

American Revolutionary War: How 13 Colonies Defeated the World's Greatest Empire? Alif Laila EP209

