भारत में अवैध घुसपैठियों पर DECODE EXCLUSIVE | Illegal Immigrants | Decode with Sudhir Chaudhary
अब हम Decode में भारत में अवैध घुसपैठियों को लेकर सबसे बड़ा खुलासा कर रहे हैं। आज ये खुलासा हर हिंदुस्तानी को बेहद ध्यान से देखना चाहिए। ये खुलासा आज विपक्ष के नेताओं को भी ध्यान से देखना चाहिए जो SIR का विरोध करते हैं, जो घुसपैठियों को बचाने के लिए कोर्ट जाते हैं। आज हम 9 ऐसे अवैध बांग्लादेशियों के बारे में खुलासा करने वाले हैं जो बांग्लादेश से आकर भारत में रह रहे थे। जिनके पास आधार था, पैन कार्ड था, बैंक अकाउंट था, पासपोर्ट था। इन सभी 9 अवैध बांग्लादेशियों की पूरी लिस्ट अभी मेरे पास है। आज राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी ये पूरी लिस्ट ध्यान से देखनी और पढ़नी चाहिए। इनमें सबसे पहला नाम है, इकरामुल हक, ये बांग्लादेश का रहने वाला है। ये इसका असली नाम है। भारत ने इसने अपना नाम नूर हुसैन रखा। फिर नूर हुसैन के नाम से फर्जी पासपोर्ट, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी वोटर ID, फर्जी पैन कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। इसने बैंक में एक अकाउंट भी खुलवाया। इसने पश्चिम बंगाल के कूचविहार के पते पर अपने दस्तावेज बनवाए। ये AQIS यानी Al-Qaeda in the Indian subcontinent का बड़ा आतंकी है। AQIS अल कायदा का ही एक संगठन है जो भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकवाद फैलाने के बनाया गया है। अगले आतंकी और बांग्लादेशी घुसपैठिए का नाम है। बोशरूल इस्लाम। इसने भारत में मिनाजुल मियाँ के नाम से भारत में फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर ID और पैन कार्ड बनवाए। ये पश्चिम बंगाल के 24 परगना में रहता था और अलकायदा के लिए भारत में आतंकियों की भर्ती करता था। ये बांग्लादेश आता-जाता रहता था। इसने असम में एक महिला से शादी की। जबकि इसी इसकी दूसरी बीवी बांग्लादेश में थी। जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इसको पकड़ने की कोशिश की गई तो ये फरार हो गया। लेकिन उसकी भारतीय बीवी गिरफ्तार हो गई। पिछले साल दूसरी बीवी को भी बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया। अभी ये आतंकी फरार है। इसी तरह से रहमतुल्लाह शेख नाम का बांग्लादेशी भारत में बुरहान शेख के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए। इसने फर्जी पासपोर्ट भी बनाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। आतंकी संगठन Jama'at Mujahideen Bangladesh के लिए काम करता था और मुर्शिदाबाद में एक मदरसा भी चलाता था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 2014 में इसे गिरफ्तार किया और 2024 में बांग्लादेश को सौंप दिया। बांग्लादेश का एक अवैध घुसपैठिया अब्दुस सोबुर भारत में शहादत शेख के नाम से फर्जी वोटर ID कार्ड बनवाया। ये भी आतंकी संगठन से जुड़ा था और पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। अब बांग्लादेश की जेल में कैद है। एक और बांग्लादेशी ने अब्दुर रहमान के फर्जी नाम से भारत में आधार, वोटर ID सहित कई फर्जी दस्तावेज बनाए। इसने पश्चिचम बंगाल के कूच विहार में बैंक अकाउंट भी खोले। अब्दुर रहमान पश्चिम बंगाल के हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में अलकायदा के लिए में आतंकियों की भर्ती करता था। एक और बांग्लादेशी ने भारत में फर्जी नाम (छैयप्पुद्दीन मियां) से फर्जी पासपोर्ट, आधार, वोटर ID कार्ड तक बना ली। इसने भारतीय महिला से शादी भी कर ली और जब पश्चिम बंगाल में अलकायदा के आतंकियों को पकड़ा गया तो भारत से भाग गया। ये कूच विहार में एक मस्जिद में इमाम के तौर पर काम कर रहा था। इसी तरह से बाकी 3 बांग्लादेशी भी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अलकायदा और दूसरे आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था। NIA ने इन सभी आतंकियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकांश बांग्लादेश भाग चुके हैं। इन सभी आतंकियों के काम करने का एक ही तरीका था। पहले बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ करना। फर्जी नाम से भारत में दस्तावेज बनाना। सभी आतंकियों ने भारत में कम से कम वोटर कार्ड जरुर बनाए थे। किसी भारतीय महिला से शादी करना। ये सभी अवैध बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुटाते थे, लोगों की भर्तियां करते थे और उनको गोला-बारुद बनाने की ट्रेनिंग देते थे। आज हमने आपको केवल 9 अवैध बांग्लादेशी के बारे में बताया जो भारत में आतंकी गतिविधियां चला थे। लेकिन अभी भी हमारे देश में हजारों, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों अवैध बांग्लादेशी है। हो सकता है जब आप मतदान कर रहे हो तो उस लाइन में आपके आगे जो व्यक्ति वोट डालने के लिए खड़ा है वो अवैध बांग्लादेशी हो, और अलकायदा से जुड़ा भी हो। गृह मंत्रालय के मुताबिक 2016 में भारत में 2 करोड़ अवैध बांग्लादेशी थे। #decode #decodewithsudhirchaudhary #IllegalImmigrants #BangladeshInIndia #NationalSecurity #TerrorismAlert #AlQaeda #BorderSecurity #IndiaSafety #NIA #BangladeshTerror #ImmigrationIssue #IndianVotersAlert #SecurityAwareness #TerrorFunding #FakeDocuments #CivicAwareness #IndiaFirst #IllegalEntry DD News 24x7 | Breaking News & Latest Updates | Live Updates | News in Hindi DD News is India’s 24x7 news channel from the stable of the country’s Public Service Broadcaster, Prasar Bharati. It has the distinction of being India’s only terrestrial cum satellite News Channel. Launched in 2003, DD News has made a name to deliver balanced, fair, and accurate news. Subscribe: For more news go to: / ddnews Follow DD News on social media: ►Facebook: / ddnews ►English Twitter: / ddnewslive ►Hindi Twitter: / ddnewshindi ►Instagram: / ddnews_official ►Website: https://ddnews.gov.in #hindinews | #live Updates | #breakingnews | #latestnews

RSS के 100 वर्षों का विश्लेषण | RSS@100 | Mohan Bhagwat | PM Modi | Decode with Sudhir Chaudhary

गांधी परिवार के 'Mood Swings' का विश्लेषण | Rahul Gandhi | Decode With Sudhir Chuadhary

The Chole Bhature King of New Delhi | Street Food Icons

आपातकाल में पीएम मोदी के संघर्ष की कहानी । PM Modi । Emergency । Decode with Sudhir Chaudhary

'तुष्टीकरण' के लिए वंदे मातरम् के 'टुकड़े-टुकड़े'? | Vande Matram | Decode With Sudhir Chaudhary

ब्रिटिश पीएम का 'जंबो डेलिगेशन', Dead Economy को जवाब! | Keir Starmer | Decode With Sudhir Chaudhary

Decode : Don 3 -- Farhan Akhtar vs Ranveer Singh! क्या है पूरा मामला? | Sudhir Chaudhary | FWICE Ban

Gujarat Illegal Bangladeshi: बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजारत में Operation Delta Hunt

Suvendu’s Crackdown Sparks Panic at Bengal Border | The Chanakya Dialogues | Major Gaurav Arya

मंदिर बनाएंगे भारत को महाशक्ति? | Temple Economy | Ancient Temples | Decode with Sudhir Chaudhary

GST बदलाव पर 'जागो ग्राहक जागो' | GST Reforms | New Tax Slab | Decode With Sudhir Chuadhary

DNA: अगर Netaji आजाद सरकार के पहले Prime Minister होते? | Subhash Chandra Bose | Neta Ji Vs Nehru Ji

उस कमरे की दीवार पर मिला वो खौफनाक मंज़र.. Inspector Sahil Judal की टीम काँप गई! | Crime Patrol 2026

SCO में 'Modi Doctrine' का विश्लेषण | SCO Summit | Decode With Sudhir Chuadhary

DNA: 1975 में Indira Gandhi ने क्यों लगाया था Emergency? | 1975 Emergency in India

DEAD ECONOMY पर राहुल गांधी को iPhone वाले GEN Z का जवाब | Decode with Sudhir Chaudhary

DECODE With Sudhir Chaudhary | FULL EPISODE | Pakistan से आज़ाद होगा बलोचिस्तान? | DD News | 16 May

UAE vs Pakistan - The Dark Truth of UAE Deportations - Naked Torture - Podcast with Sheherbano Awan

पीएम मोदी के भविष्य का भारत DECODE | PM Modi | Decode with Sudhir Chaudhary

