रामायण - EP 11 - राम बारात की विदाई। अयोध्या में सीता का स्वागत और राम का एक पत्नीव्रत।
Ramayana - Episode 11 - Farewell to Ram Baraat. Welcoming Sita to Ayodhya and a wife of Rama. अयोध्या में तीनों रानियाँ बारात वापसी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रही हैं। किन्तु राजा जनक व पूरी बारात लम्बी अवधि से मिथिला में अतिथि बनकर रूकी हुई है। मंझली रानी कैकेयी का मत है कि महाराज दशरथ वरपक्ष वाले हैं, वे अधिकारपूर्वक बारात विदा करने की बात राजा जनक से कह सकते हैं। उधर मिथिला में मंत्री सुमन्त का भी यही भाव है किन्तु दशरथ राजा जनक के इस दर्द को समझते हैं कि एक पिता के लिये अपनी बेटी को विदा करना कितना कठिन होता है। तब सुमन्त उन्हें राजधर्म का स्मरण कराते हैं। आखिरकार ऋषि विश्वामित्र और ऋषि शतानन्द द्वारा सांसारिक नियम समझाने पर राजा जनक चारों पुत्रियों को विदा करने पर सहमत होते हैं। रनिवास में रानी सुनयना चारों पुत्रियों को नारी धर्म की शिक्षा देती हैं। पति, सास और ससुर की सेवा करने और ससुराल का मान रखने की सीख भी देती हैं। राम अपने तीनों भाईयों के साथ विदाई कराने रनिवास पहुँचते हैं। राजा जनक भाव विहवल ढंग से अपनी बेटियाँ राजा दशरथ को सौंपते हुए उनकी किसी भी गलती पर क्षमा करने की गुहार करते हैं। राजा दशरथ विनय भाव से घोषणा करते हैं कि सीता आने वाले समय में अयोध्या की महारानी बनेंगी इसलिये उसका आदर सत्कार किसी रानी की भाँति होगा। अपनी दुलारी सीता को डोली में बैठाते समय जनक उसे ससुराल में मायके की कीर्ति को नष्ट न होने देने की सीख देते हैं। बारात वापसी का अयोध्या में भव्य स्वागत होता है। अयोध्या स्वयं को धन्य महसूस करती है। द्वारचार पश्चात गुरू वशिष्ठ कुल देवता सूर्य का पूजन सम्पन्न कराते हैं। रानियाँ अपने चारों पुत्रों व पुत्रवधुओं के बीच दूध भात खिलाने की रस्म अदा कराती हैं। राम दूध भरे पात्र से कंगन ढूँढने की रस्म में सीता को जीतने देते हैं। भाईयों के बीच खूब चुहल होती है। प्रथम मिलन की रात्रि राम सीता को एक अनूठा उपहार देते हैं। वे कहते हैं कि राजकुलों में बहुविवाह की परम्परा है किन्तु उन्होंने सीता को अर्धांगिनी बनाना स्वीकार कर एक पत्नीव्रत की प्रतिज्ञा की है। अन्त में रामानन्द सागर अपनी मीमांसा में बताते हैं कि रामायण में इस प्रसंग के साथ बालकाण्ड का समापन होता है। रामायण एक भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है जो इसी नाम के प्राचीन भारतीय संस्कृत महाकाव्य पर आधारित है। यह श्रृंखला मूल रूप से 1987 और 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी। इस श्रृंखला के निर्माण, लेखन और निर्देशन का श्रेय श्री रामानंद सागर को जाता है। यह श्रृंखला मुख्य रूप से वाल्मीकि रचित 'रामायण' और तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' पर आधारित है। इस धारावाहिक को रिकॉर्ड 82 प्रतिशत दर्शकों ने देखा था, जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए एक कीर्तिमान है। निर्माता और निर्देशक - रामानंद सागर सहयोगी निर्देशक - आनंद सागर, मोती सागर कार्यकारी निर्माता - सुभाष सागर, प्रेम सागर मुख्य तकनीकी सलाहकार - ज्योति सागर पटकथा और संवाद - रामानंद सागर संगीत - रविंद्र जैन शीर्षक गीत - जयदेव अनुसंधान और अनुकूलन - फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा संपादक - सुभाष सहगल कैमरामैन - अजीत नाइक प्रकाश - राम मडिक्कर साउंड रिकॉर्डिस्ट - श्रीपाद, ई रुद्र वीडियो रिकॉर्डिस्ट - शरद मुक्न्नवार Ramayan is an Indian television series based on ancient Indian Sanskrit epic of the same name. The show was originally aired between 1987 and 1988 on DD National. It was created, written, and directed by Ramanand Sagar. The show is primarily based on Valmiki's 'Ramayan' and Tulsidas' 'Ramcharitmanas'. The series had a viewership of 82 per cent, a record high for any Indian television series. The series was re-aired during the 2020 Coronavirus lockdown and broke several viewership records globally which includes setting the record for one of the most watched TV shows ever in the world, with 77 million viewers on 16 April 2020. In association with Divo - our YouTube Partner #Ramayan #RamanandSagar #ShriRam #MataSita #Hanuman #Lakshman #RamayanaEpisodes #Bhakti #Hindu #tvseries #RamBhajan #RamayanaStories #RamayanTVSeries #RamCharitManas #DevotionalSeries

रामायण - EP 12 - भरत-शत्रुघ्न ननिहाल जाते हैं । दशरथ राम के राज्याभिषेक का निर्णय लेते हैं।

Hanuman chalisa! श्री हनुमान चालीसा भजन। Gulshan Kumar Hanuman chalisa Path

बाल कृष्ण ने अपनी नटखट बाल लीलाओं से माता और गोपियों का जीता हृदय | श्री कृष्ण लीला

रविवार भक्ति भजन : जपाकुसुम संकाशं, ॐ सूर्य देवाय नमो नमः, सूर्यदेव अमृतवाणी, सूर्य चालीसा व आरती

रामायण - EP 12 - भरत-शत्रुघ्न ननिहाल जाते हैं । दशरथ राम के राज्याभिषेक का निर्णय लेते हैं।

रामायण - EP 32 - सीता हरण। जटायु-रावण संघर्ष

द्रौपदी का वस्त्रहरण क्यों हुआ था? | Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 47 | Pen Bhakti

रामायण कथा - सीता स्वयंवर। शिव धनुष। श्री राम परशुराम संवाद। Sita Swayamvar - Sri Ram & Parshuram Ji

जब माता सती का हुआ अपमान: शिव का तांडव | Dharm Yoddha | Faisal Khan | Full EP 181 - 185

हम कथा सुनाते राम सकल गुण धाम की | Shree Ram Bhajan

रामायण - EP 15 - श्रीराम-कौशल्या संवाद, वन गमन की तैयारी

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏| Shree Hanuman Chalisa Original Video|🙏🌺| GULSHAN KUMAR | HARIHARAN |Full HD

नदी में नहा रही गोपियों के वस्त्र लेके भागे बाल कान्हा || यशोमती मईया के नंदलाला || Krishan leela ||

शूर्पणखा का प्रपंच | रामायण महाएपिसोड | Tilak

"Ramayan Stars Share Untold Stories on The Kapil Sharma Show | Behind the Scenes!" | #kapilsharma

आज की पावन कथा💥28 जून 2026♦️ अनिरुद्धाचार्य महाराज जी स्पेशल कथा प्रसारण महिलाए एक बार जरूर सुनिए

अर्जुन ने प्रतियोगिता कैसे जीती थी? | महाभारत | अर्जुन | द्रौपदी | श्री कृष्ण | भजन संग्रह

रामायण - EP 34 - कबन्ध उद्धार। शबरी के बेर। सुग्रीव का पता मिलना।

श्री कृष्ण ने तोड़ा सत्यभामा का अहंकार | श्री कृष्ण लीला

