Weather Update : बिहार में बारिश से हाहाकार... बाढ़ की चपेट में कई इलाके | Bihar Flood | Bihar News
Weather Update : बिहार में बारिश से हाहाकार बाढ़ की चपेट में कई इलाके | Bihar Flood | Bihar News #biharflood #kosi #floodnews #flood #biharnews #nitishkumar #jdu #rjd #biharelection2025 #biharpolitics दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड में कमला बलान नदी एक बार फिर उफान पर है... नेपाल में हो रही भारी बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं...इन गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है... पानी घरों और खेतों में घुस चुका है, लोग मवेशियों और जरूरी सामान के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं... तटबंधों पर दबाव बढ़ने से अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे हैं... मोतिहारी के सुगौली क्षेत्र में सिकरहना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है...नदी में आई बाढ़ का असर इतना व्यापक है कि सुगौली थाना परिसर में दो फीट तक पानी भर गया है... थाना के दफ्तर में भी पानी धीरे-धीरे प्रवेश कर रहा है, जिससे पुलिसकर्मियों को काम करने में भारी परेशानी हो रही है..अधिकारी किसी तरह पानी में चलकर थाने पहुंच रहे हैं और नागरिकों की शिकायतें सुन रहे हैं... बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है.. नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश का सीधा असर बिहार के पूर्वी चंपारण ज़िले में देखने को मिल रहा है... ढाका प्रखंड के कुण्डवा चैनपुर–बैरगनिया मुख्य मार्ग पर तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है...दोस्तीया गांव सहित कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस चुका है.. ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही और राहत न मिलने का आरोप लगाया है...देखिए संवाददाता अवनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट .. कोसी बराज से पांच लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद मधुबनी के मधेपुर प्रखंड के सात पंचायतों में पानी घुसना शुरू हो गया है..कोसी तटबंध के अंदर करीब चार दर्जन गाँवों में पानी घुसने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है..वहीं प्रशासन के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं..लोगों को बाहर निकलने के लिए नाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है..हजारो लोग घर छोड़कर ऊंची जगह पर शरण लिए हैं...बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने का भी इंतजाम नहीं किया गया है... नेपाल की तराई इलाके में लगातार बारिश के बाद अररिया के परमान, बकरा और नूना नदी उफान पर है...नदी से सटे निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए है.... सिकटी प्रखंड के खोरागाछ, सिंघिया, बांसबाड़ी और कचना सहित कई गाँव में बाढ़ का पानी घुस गया है...प्रशासन के अधिकारियों ने नदी किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्र का मुआयना भी किया है... बिहार और झारखंड के ताज़ा ख़बरों के लिए देखते रहिए News18 Bihar/Jharkhand #news18biharjharkhand #latestnews #BiharJharkhandnews bihar News | bihar jharkhand news | news18 bihar jharkhand | hindi hews | latest news | breaking news | top news | aaj ki taaja khabar | nitish kumar | tejashwi yadav | jharkhand news For all the latest news from Bihar and Jharkhand, keep watching News18 Bihar Jharkhand LIVE TV on YouTube. About: News18 Bihar Jharkhand is one of most watched Hindi Regional News channel. Here you can watch hindi news, breaking news, politics news, latest news, entertainment news, tech news, auto news, lifestyle news, local news, regional news, district news & more. भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल Bihar & Jharkhand के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| Subscribe to our channel for latest news updates: http://bit.ly/1qCxCUe Website: https://bit.ly/2DXNi2I Like Us: / news18bihar / news18jharkhand Follow Us: / news18bihar / news18jharkhand News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube

Bharat Ki Baat Batata Hoon With Tabish Husain : राम मंदिर से 23 कर्मचारी OUT | Iran Vs America

Bihar Flood Live Updates: फिर डूब जाएगा सहरसा, सुपौल, खगड़िया, कहर बरपा रही बिहार की शोक कोसी नदी

Iran America War Update: ईरान में रेडिएशन तो पूरा अरब तबाह! | Khamenei | Mayank Mishra | N18G

Bankipur By Election 2026 : बांकीपुर में कौन किसका खेल बिगाड़ेगा? | Ground Report | Public Reaction

“भारत के लोग गाँववाले हैं..” | खुल ही गया Modi के Press Conference से दूरी का राज़

Aaj Ki Taaja Khabar: आज की बड़ी खबरें | Bankipur Byelection | Prashant Kishor | Weather | Bihar News

Diabetes से बचो | Symptoms, Diet, Exercise & Control Tips for Diabetes & Fatty Liver | Rahul Jain

First Time in Pakistan! Completely Broken Giant Bearing Manufactured Brand New

Lion vs Buffalo | Africa's Deadliest Battles | FULL EPISODE | Wildlife Documentary

Bihar News : बिहार को बहुत बड़ी सौगात! | CM Samrat Choudhary | Breaking News | Hindi News | Top News

जब वहीदा रहमान ने सुनाया अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारने का किस्सा | The Kapil Sharma Show S2 | Episode

VN24 - Truck slides into the woods - New wrecker first time in use...

IMD Weather Forecast: कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश? | Heavy Rainfall Warning | Monsoon | N18V

Aaj Tak LIVE TV: US Iran War | Vietnam Boat Accident | PM Modi | Ram Mandir Donation | Hindi News

11 जुलाई - युद्ध की बड़ी खबरें... IRAN का ISRAEL पर वार! 200 जेट्स ने ली पोजीशन ! ANALYSIS BY BHARAT

Gujarat Flood Horror! 13 Dead As Surat Monsoon Rains Submerge Homes, Residents Cry For Help | Watch

Bihar Flood : Muzaffarpur में बाढ़ से हाहाकार, Budhi Gandak ने फिर धर लिया रौद्र रूप, देखिए

Weather Update : 1आज का मौसम अपडेट, आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट! Heavy Rain | IMD Alert | Top News

Aaj Ki Taaja Khabar: आज की बड़ी खबरें| Bankipur Byelection | Prashant Kishor | Bihar News | CM Samrat

