टमाटर की खेती🌱Barsati tamatar ki kheti kaise karen🌧️Tamatar ki kheti🍅A to Z संपूर्ण जानकारी | tomato
टमाटर की खेती🌱Barsati tamatar ki kheti kaise karen🌧️Tamatar ki kheti🍅A to Z संपूर्ण जानकारी | tomato 🍅 बरसाती टमाटर की उन्नत खेती: एक संपूर्ण गाइड (A to Z जानकारी) | Tomato Farming in Rainy Season नमस्कार किसान भाइयों! स्वागत है आपका हमारे चैनल पर। बरसात के दिनों में टमाटर की सफलतापूर्वक खेती करना और उससे रिकॉर्डतोड़ पैदावार निकालना एक बड़ी चुनौती होती है। इस मौसम में फसल पर ब्लाइट, फंगस, और कई तरह के कीट-बीमारियों (जैसे लीफ माइनर, व्हाइट फ्लाई, फ्रूट बोरर) का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है। 1. खेत चुनाव: खेत हमेशा ऐसा चुनें जहाँ पानी के निकास की उत्तम व्यवस्था हो और जल-भराव (Waterlogging) बिल्कुल न हो। समय : प्लांटेशन के लिए जुलाई और अगस्त का महीना सबसे सर्वोत्तम है। आप जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई की शुरुआत में नर्सरी डालकर जुलाई अंत या अगस्त में मुख्य खेत में रोपाई कर सकते हैं। 2. खेत की तैयारी और बेसल डोज (प्रति एकड़) मानसून आने से पहले खेत को कल्टीवेटर और रोटावेटर से अच्छी तरह जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बना लें। हाफ बेड बनाने के बाद निम्नलिखित बेसल डोज डालें: नीम केक पाउडर: 50 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट (SSP): 2 से 3 बैग MOP पोटाश: 25 किलोग्राम दानेदार कीटनाशक (फ्यूरी): 5 किलोग्राम फंगीसाइड (कार्बेंडाजिम + मैनकोजेब): 200 ग्राम ICL पॉली सल्फेट: 25 किलोग्राम 3. बेड साइज, ड्रिप और मल्चिंग (Drip & Mulching) बेड निर्माण: बरसात में हमेशा 1 फीट ऊंची बेड बनाएं ताकि पौधों की जड़ें अत्यधिक पानी से सुरक्षित रहें। बेड से बेड की सेंटर दूरी 5 फीट रखें। ड्रिप: 16 mm इनलाइन मल्चिंग: 25 माइक्रोन प्लांटेशन दूरी: लाइन से लाइन 4.5 से 5 फीट और पौधे से पौधे की दूरी 1 फीट रखें। इस प्रकार प्रति एकड़ 6,000 से 7,000 पौधे लगेंगे। 4. खरपतवार और लेबर मैनेजमेंट बेड के बीच खाली जगह के खरपतवारों के लिए सावधानीपूर्वक मीरा 71 या राउंडअप (1 लीटर प्रति 200 लीटर पानी) 5. उन्नत किस्में (Top Varieties) सेमिनिस अधिराज (Seminis Adhiraj) सिंजेंटा बाहो (Syngenta Baho सिंजेंटा साहो (Syngenta Saho सिंजेंटा मेघदूत US SW 1546 सेमिनिस अभिलाष बीज दर: 60 से 80 ग्राम प्रति एकड़। 6. नर्सरी प्रबंधन (Nursery Management) प्लास्टिक प्रो-ट्रे में कोकोपीट और वर्मीकंपोस्ट (7:3 अनुपात) के मिश्रण में 200 ग्राम फंगीसाइड मिलाकर नर्सरी तैयार करें। इसे सफेद शेडनेट से ढकें। 12वें दिन का बूस्टर डोज: NPK 19:19:19 (2g) + ह्यूमिक एसिड (3g) + अमीनो एसिड (2ml) प्रति लीटर पानी। फंगस व कीट सुरक्षा: रिडोमिल गोल्ड (25g) + सिमोडिस (20ml) + बायोविटा (40ml) का छिड़काव करें। रोपाई से 2 दिन पहले पौधों की हार्डनिंग (Hardening) अवश्य करें। 7. टमाटर की थ्री-लेयर बंधाई (Staking Method) टमाटर को जमीन पर गिरने से बचाने के लिए बांस और तार की मजबूत बंधाई अनिवार्य है: प्रति एकड़ 1800 से 2000 बांस (8 फीट लंबे) लगाएं। 35-40 kg GI पैड वायर से तीन लेयर (2 फीट, 4 फीट और 6 फीट की ऊंचाई पर) तार खींचें। सुतली की मदद से पौधों को 'क्रिस-क्रॉस' (Left to Right / Right to Left) बेंडिंग तकनीक से ढीली गांठ बांधकर ऊपर चढ़ाएं। 💧 जड़ों की मजबूती के लिए ड्रेंचिंग शेड्यूल (Drenching Schedule) पहली ड्रेंचिंग (7-8 दिन): ह्यूमिक एसिड (500g) + कवच फंगीसाइड + NPK 19:19:19 + क्लोरपायरीफास का घोल बनाकर प्रति पौधा 50 ml दें। दूसरी ड्रेंचिंग (15-18 दिन): वेलम प्राइम (200ml - नेमेटोड सुरक्षा के लिए) + NPK 12:61:00 (1kg) + चिलेटेड माइक्रोन्यूट्रिएंट (200g) प्रति एकड़। तीसरी ड्रेंचिंग (22-25 दिन): NPK 19:19:19 (1kg) + साफ (SAAF) या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड (250g) + प्रोपेनोफास/साइपरमेथ्रिन (200ml) को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति पौधा 50-60 ml दें। 🛡️ मास्टर स्प्रे शेड्यूल (10वें दिन से 140वें दिन तक) टमाटर की फसल में बीमारियाँ आने का इंतजार न करें, इस प्रिवेंटिव और क्यूरेटिव शेड्यूल का पालन करें (सभी डोज 15 लीटर पानी के टैंक के अनुसार हैं): 10वां दिन: थायोमेथोक्सम 30% (10g) + एंट्राकोल (30g) + बायोविटा (40ml)। 18वां दिन: एम-45 (40g) + कॉन्फिडोर सुपर (10ml) + अरगायल (10g)। 28-30वां दिन: इंडेक्स (10g) + मोवेंटो एनर्जी (15ml) + टाटा बहार + कैब्रियो टॉप (40g)। 40वां दिन: गोदरेज डबल + NPK 0:52:34 (100g) + बोरोन (10g) + एमामेक्टिन बेंजोएट + कुमान एल। 50वां दिन: सिमोडिस + मेरीवॉन + इक्वेशन प्रो का कॉम्बिनेशन। 60-65वां दिन: फेंटेक प्लस (10ml) + कवच + जंप + स्ट्रेप्टोसाइक्लिन + एसिटामिप्रिड। 75वां दिन: सोलिमॉन + कोनिका + कस्टोडिया (बैक्टीरियल और फंगल ब्लाइट के लिए)। 85वां दिन: काइट (16ml) + लेजंटा (5g) या पुलिस + कैब्रियो टॉप + बोरोन + NPK 13:0:45। 95-100वां दिन: कवच + सिमोडिस + एमामेक्टिन बेंजोएट + एफएमसी केजबो (25ml - फलों की चमक के लिए)। 110वां दिन: वैलिडामाईसिन 3% SL (30ml) + प्रोफाइलर + बेनेविया (18ml - हैवी फ्रूट बोरर कंट्रोल)। 125वां दिन: एसिटामिप्रिड + एम-45 + मोवेंटो एनर्जी + प्लानोफिक्स। 140वां दिन: NPK 0:0:50 + बोरोन + क्लोरपायरीफॉस + जंपरो (40ml)। फसल की अवधि 8 से 9 महीन पहली तुड़ाई (First Harvesting): प्लांटेशन के लगभग 60 से 65 दिनों के बाद कुल लागत प्रति एकड़ लगभग ₹1,20,000 से ₹1,30,000 के आसपास खर्च आता है। बाजार भाव (Market Rate): टमाटर का मंडी भाव काफी उतार-चढ़ाव वाला होता है। यह ₹300 प्रति कैरेट से लेकर ₹2000 प्रति कैरेट (25 kg) तक बिकता है। #TomatoFarming #कृषि #टमाटरकीखेती #BarsatiTomato #RainySeasonTomato #VegetableFarming #SmartFarming #AdhirajTomato #SyngentaSaho #AgricultureIndia #FarmingShorts #NPKSchedule

Old Bags, Big Tomatoes: A Tomato Growing Trick That Will Surprise Everyone.

Diabetes की बड़ी वजह दही? शुगर बढ़ने के असली कारण | Dr Parmeshwar Arora Podcast | The Arvindams

25 जुलाई से पहले लगा दो ये 5 सब्जियाँ बिकेगी 200 किलो | July Me Konsi Sabji Lagaye | July Vegetables

जुलाई में लगाएं ये 2 जादुई सब्जियां, कम खर्चा - भयंकर पैदावार और रिकॉर्ड तोड़ भाव!

लौकी की खेती कब और कैसे करे | lauki ki kheti kaise kare in hindi | lauki ki kheti machan vidhi se

Lockdown ने वेब डिजाइनर को बनाया सफल किसान, लाखों में कमाई | Gaon Junction LIVE

Scott Ritter: Russland gewinnt den Krieg – und das eindeutig

3 Lakh Ka Investment... Aur Profit Kitna? 🤔

Kapil ने मारा ऐसा Joke, कि शर्म से लाल हो गईं मैडम | The Kapil Sharma Show S4 | Comedy Drama

घर में शुरू किया केकड़ा पालन | Crab Farming | Crab Farming at Home

🍐Fastest Way to Multiply Guava Trees - Coconut Husk Air Layering🌱

Stay Away From Ethanol Stocks | Warning!!

टमाटर बाँधने का सही तरीका सीख लो बहुत पैसा बचेगा / Tamatar ki bandhai kaise kare / Tamatar ki kheti

सऊदी अरब क्या उतरेगा मैदान में, हॉर्मुज़ के बहाने यमन में मोर्चा खोलने की तैयारी

Space-Saving Beans Growing | Grow Beans That Are Plentiful And Sweet

बरसात में टमाटर कब लगाएं || Barsat Mein Tamatar Kab Lagaen

जुलाई महीने में मिर्च में डाले यह दो चीज पूरा पौधा मिर्च से भर जाएगा।2#fertilizer for maximum chilli

Growing Tomatoes in Bottles on Balcony for Fresh Fruit All Year

"छत्तीसगढ़ की करोड़पति किसान" बेटी।Millionaire farmer "daughter of Chhattisgarh"।Tamater ki kheti

