Zafar Gorakhpuri / ज़फ़र गोरखपुरी की शायरी
ज़फ़र गोरखपुरी बासगांव तहसील के बेदौली बाबू गांव में 5 मई 1935 को जन्मे। प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने मुंबई को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। मुम्बई नगर निगम के स्कूल में पढ़ाने भी लगे। सन 1952 में उन्होंने शायरी की शुरूआत की थी। सिर्फ 22 साल की उम्र में फ़िराक़ साहब के सामने ग़ज़ल पढ़ी, फ़िराक़ साहब ने दाद दी बल्कि ऐलान किया कि नौजवान बड़ा शायर बनेगा। जफर गोरखपुरी प्रगतिशील लेखक संघ से जुड़े थे। फ़िराक़ साहब ने उन्हें समझाया-‘ सच्चे फ़नकारों का कोई संगठन नहीं होता। वाहवाही से बाहर निकलो।’ नसीहत का असर हुआ वे संजीदगी से शायरी में जुट गए। जफ़र गोरखपुरी में न केवल विशिष्ट और आधुनिक अंदाजा था, बल्कि उर्दू गजल के क्लासिकल मूड को नया आयाम दिया। आवाम से जुड़ाव की ताज़गी ने उनकी ग़ज़लों को आम आदमी के बीच लोकप्रिय बनाया।एक नई काव्य परम्परा को जन्म दिया। बाल साहित्य में भी योगदान दिया | उनकी रचनाएं महराष्ट्र के शैक्षिक पाठ्यक्रम में पहली से लेकर स्नातक तक के कोर्स में पढाई जाती हैं। बच्चों के लिए उनकी दो किताबें कविता संग्रह ‘नाच री गुड़िया’ 1978 में प्रकाशित हुआ जबकि कहानियों का संग्रह ‘सच्चाइयां’ 1979 में आया| जफर गोरखपुरी का पहला संकलन तेशा (1962) दूसरा वादिए-संग (1975) तीसरा गोखरु के फूल (1986) चौथा चिराग़े-चश्मे-तर (1987) पांचवां संकलन हलकी ठंडी ताज़ा हवा(2009) प्रकाशित हुआ। हिंदी में उनकी ग़ज़लों का संकलन आर-पार का मंज़र 1997 में प्रकाशित हुआ| रचनात्मक उपलब्धियों के लिए ज़फ़र गोरखपुरी को महाराष्ट्र उर्दू आकादमी का राज्य पुरस्कार (1993 ), इम्तियाज़े मीर अवार्ड (लखनऊ ) और युवा-चेतना सम्मान समिति गोरखपुर द्वारा फ़िराक़ सम्मान (1996) में मिला। 1997 में संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा कर कई मुशायरों में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व किया।

Bhopal Hockey : Mehboob Khan Olympian

यादे बशीर बद्र / yaade Bashir Badr

Shailja Singh ( Ghaziabad ) , International online mushaira/ Nizamat : Riyaz Saghar / Rabta Found

Music magician Naushad / legendary music director Naushad

God Says:"DON’T IGNORE THIS IMPORTANT LETTER I SENT YOU"/God Message Now/God Message

Madhuri Dixit, Javed Akhtar के सामने Raju Srivastav ने Filmवालों, Singers को ऐसे धोया | Sahitya Tak

ساعة من السكينة مع القرآن❤️😌 | تلاوة هادئة للنوم والاسترخاء🕊️🎧 | Deep Tranquility

Bahadur Shah Ki Laundi (The Emperor's Handmaiden) – An Urdu Masterpiece By Khwaja Hasan Nizami

Old Hindi Songs | All Time Superhits | पुराने सदाबहार गाने | दिल ने फिर याद किया | खिलते है गुल यहाँ

शोले फिल्म में जो छुपाया गया ?/ The Untold Story Behind India's Greatest Film 🔥

वरिष्ठ समाजवादी रघु ठाकुर / Interview with Raghu Thakur

Lively Poet Jalal Maikash / Shayar Jalal Maikash

Dekhiye Kya Mod Leti | Audio | Pankaj Udhas | Zafar Gorakhpuri | Evergeen Ghazals

God Says:"MY CHILD, I NEED TO SEE YOU URGENTLY!"/God Message Now/God Message

अलविदा सुमन कल्याणपुर/ Golden voice of Suman Kalyanpur

Bil jabr : Story by Nisar Rahi

उजाले अपनी यादों के..... बशीर बद्र / Renowned poet Bashir Badr

Behind the Beats | Lagaan | Spotify India

अब कैसा है Wasseypur? Zeishan Quadri ने Big Boss से लेकर Gangs Of Wasseypur की असली कहानी सुनाई!

