HIMALAYAN HIGHWAYS| Nanda's doli in Vedni| UTTARAKHAND| CHAMOLI| VEDNI|

हिमालयन हाइवेज आज आपके लिए लेकर आया है सुदूर हिमालयी क्षेत्रों में हर साल आयोजित होने वाली जात YATRAA| आज हम आपको चमोली जनपद के वेदनी बुग्याल लेकर चलेंगे जहां से कुलदेवी नंदा अपने ससुराल के लिए रवाना होती है। कोहरे से लिपटी हिमालय की वादियां, आंसमा से बरसती बारिस की बूंदे, घने जंगलों के बीच से होकर गुजरता पहाड़ी उबड़-खाबड़ रास्ता और हिमालय के बुग्यालों में भक्तों के कंधों पर दौड़ती मां नन्दा की डोली। जी हां यही है माँ नन्दा का ससुराल। हर साल दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों से होकर अपने मायके से ससुराल तक के सफर मां नन्दा ऐसे ही तय करती है। कुरुड़ से कैलाश की यह यात्रा जब अपने आखिरी पड़ाव वेदनी पहुंचती है तो भावुक दृश्यों ओर नम आंखें सब कुछ बयां कर जाती है। आज के इस एपिसोड में हम आपके लिए लेकर आये है वेदनी बुग्याल में मां नन्दा की ससुराल विदाई के वो दर्शय जो उत्तराखण्ड की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। हिमालयन हाइवेज उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति ओर लोकपरंपरा ओ का पूरा सम्मान करता है लिहाजा स्थानीय लोगों की भावनाओ के मुताबिक हम वेदनी में लाटू देवता के अवतरित होने के दर्शय सार्वजनिक नहीं करेंगे। मां नन्दा के मायके से ससुराल जाने के सफर में आखिरी आबादी वाला पड़ाव वाण गांव है। वाण गांव में नन्दा के धर्मभाई लाटू देवता का मंदिर है और यहां से आगे का सफर मां नन्दा अपने धर्मभाई लाटू देवता के साथ ही तय करती है। माँ नन्दा को विदा करने के लिए पहुंचा जनसमुदाय घने जंगलो के बीच से गैरोली पहुंचता है जहां रात्रि विश्राम के बाद मां की डोली वेदनी बुग्याल के लिए रवाना होती है। स्थनीय बुजुर्ग महिलाएं युवा हर साल इस यात्रा में वेदनी कुंड तक पहुंचते है जहां नन्दा को जनसमुदाय मायके के लिए विदा करता है। नन्दा को विदा करते समय आगे के सफर की व्यथा सुनाते लोक जागर वेदनी के शांत पानी तक मे हलचल पैदा कर जाते है। बुग्यालों में हर पल बदलते मौसम के बीच जब मां नन्दा की डोली वेदनी पहुंचती है तो यहाँ मौजूद लोगों के साथ प्रकृति भी मानो भावुक हो जाती है। वेदनी कुंड के चारों तरफ घने कोहरे की चादर एकाएक सब ढक देती है शायद यही प्रकृति का तरीका हो स्वागत करने का। मौसम खुलने के साथ ही वेदनी पहुंचे भक्त नन्दा का दर्शन करते है। वेदनी कुंड का स्थानीय क्षेत्र में बड़ा धार्मिक महत्त्व है और हर साल यहां लोग अपने पितरों को याद करने भी पहुंचते है। स्थनीय लोग हर साल मां नन्दा को ससुराल विदा करने के लिए वेदनी आते है। वेदनी कुंड के ठंडे पानी मे स्नान करने के बाद यहां मां नन्दा की डोली का स्वागत किया जाता है। धार्मिक रीति-रिवाजों को निभाने के बाद उपस्थित लोगों का समूह वापस अपने घर लौट जाता है और नन्दा यहां से आगे कैलाश पर्वत के दुर्गम सफर पर निकल पड़ती है। हिमालयिनक्षेत्रो में मां नन्दा की कैलाश यात्रा लोगों के जीवन का हिस्सा है जिसे हर साल यहां का जनसमुदाय शिद्दत से निभाते जा रहा है। । हिमालयी क्षेत्रों में नन्दा कुलदेवी मानी जाती है और यही इंसान ओर भगवान के रिश्ते को दर्शाता है। अपने भक्तों की हर परेशानी हरने वाली कुलदेवी को जब भक्त ससुराल विदा करते हैतो यह रिश्ता खास हो जाता है। कुलदेवी नन्दा हिमालयी क्षेत्रों में एक बेटी भी है और एक बहु भी। कैलाश पर्वत तक का यह सफर आगे और भी दुर्गम ओर खतरनाक है लिहाजा कुलदेवी के सफर की मुश्किलें यहां लोग महसूस करते है।। ससुराल का यह सफर जरूरी भी है क्योंकि नन्दा को अगले बरस फिर मायके भी तो आना है। सदियो से चली आ रही यह परम्परा हर साल निभाई जाती है और निभाई जाती रहेगी। बुग्यालों की मखमली घास में बारिस की बूंदों ओर कोहरे की चादर से निकलकर नन्दा अपने आगे के सफर पर रवाना हो जाती है। वेदनी में जनसमुदाय हाथ जोड़कर मां नन्दा के सुखद सफर की कामना करता नजर आता है। इष्टदेवी नन्दा को विदा कर लोग वापस घर लौट आते है। हिमालयी क्षेत्र में इष्टदेवी के साथ लोगों का यह सम्बन्ध भक्त और भगवान के बीच के रिश्ते को नई परिभाषा दे जाता है। विकट परिस्थिति वाले हिमालयी जीवन में नन्दा जहां एक हौसला है जीवन जीने का वहीं सबक है पृष्टितियो से कभी हार न मानने का। हिमालयन हाइवेज का आज का सफर बस इतना ही आपको हमारा यह एपिसोड कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। HIMALAYAN HIGHWAYS| UTTARAKHAND| CHAMOLI| THARALI| DEVAL| VEDNI| LOKJAAT| NANDA| RAJRAJESHWARI| KURUD| हिमालयन हाइवेज| उत्तराखंड| चमोली| थराली| देवाल| वेदनी| वाण| कुरुड़| लोकजात| नंदा डोली| कुलदेवी| इष्टदेवी| मां नंदा |भगवती| कैलाश पर्वत |

Bukłaki [#21] Czy św. Faustynie naprawdę objawił się Jezus? || siostra Gaudia Skass
▶︎

Bukłaki [#21] Czy św. Faustynie naprawdę objawił się Jezus? || siostra Gaudia Skass

Ingeborga Dapkunaite: "They don't even know how happy I am"// "Tell Gordeeva"
▶︎

Ingeborga Dapkunaite: "They don't even know how happy I am"// "Tell Gordeeva"

माँ नंदा चली ससुराल (कैलाश) सैल पाती का आखिरी दिन बड़ा भावुक था !! #uttarakhand #nandadevi
▶︎

माँ नंदा चली ससुराल (कैलाश) सैल पाती का आखिरी दिन बड़ा भावुक था !! #uttarakhand #nandadevi

Vasuki Tal - A Hidden Lake Above Kedarnath
▶︎

Vasuki Tal - A Hidden Lake Above Kedarnath

बैरासकुंड महादेव जहां रावण ने की थी तपस्या दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-1
▶︎

बैरासकुंड महादेव जहां रावण ने की थी तपस्या दशोली पट्टी चमोली उत्तराखंड Explore Chamoli Episode-1

Ocean Waves for Deep Sleep LIVE 🌊 Rolling Waves & Dark Screen  Reduce Anxiety, Stress & Sleep Aid
▶︎

Ocean Waves for Deep Sleep LIVE 🌊 Rolling Waves & Dark Screen Reduce Anxiety, Stress & Sleep Aid

HIMALAYAN HIGHWAYS| Victoria Cross Darbar Singh Negi "Shaurya Mahotsav" 2022| Fairs in the Mounta...
▶︎

HIMALAYAN HIGHWAYS| Victoria Cross Darbar Singh Negi "Shaurya Mahotsav" 2022| Fairs in the Mounta...

झिंझोणी गांव में मेला // पाती मेला / Nanda Devi mela  in Chamoli  uttrakhand part 04
▶︎

झिंझोणी गांव में मेला // पाती मेला / Nanda Devi mela in Chamoli uttrakhand part 04

World’s Most Beautiful Temple Above the Clouds || Kalinchowk
▶︎

World’s Most Beautiful Temple Above the Clouds || Kalinchowk

How to Actually Build Mobile Apps with AI in 2026 | A Complete Beginner's Tutorial
▶︎

How to Actually Build Mobile Apps with AI in 2026 | A Complete Beginner's Tutorial

LIVE 24/7 – Sleep With God’s Word | Peaceful Bible Reading for Rest & Prayer
▶︎

LIVE 24/7 – Sleep With God’s Word | Peaceful Bible Reading for Rest & Prayer

Lata Nanda Devi diyura 2022  Part-1(लाता नंदा देवी राजजात (दियू रा)  |||Parvat Vasi||
▶︎

Lata Nanda Devi diyura 2022 Part-1(लाता नंदा देवी राजजात (दियू रा) |||Parvat Vasi||

ਦਾਗ਼ਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਮੇਰਾ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ🇷🇺 First Impression of Dagestan
▶︎

ਦਾਗ਼ਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਮੇਰਾ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ🇷🇺 First Impression of Dagestan

फिलिम देखाउने गाउँ || गोर्खाको बुढीगण्डकी किनारको अद्भुत स्थान || Gorkha Manaslu Circuit Chum Valley
▶︎

फिलिम देखाउने गाउँ || गोर्खाको बुढीगण्डकी किनारको अद्भुत स्थान || Gorkha Manaslu Circuit Chum Valley

Press conference by Alice Weidel and Tino Chrupalla! - AfD parliamentary group in the Bundestag
▶︎

Press conference by Alice Weidel and Tino Chrupalla! - AfD parliamentary group in the Bundestag

नन्दा अस्टमी कौथीग उत्तरखण्ड पौड़ी गढ़वाल थलीसैण |Chouthan Patty Village Kimwadi Paati2021| Nanda Devi
▶︎

नन्दा अस्टमी कौथीग उत्तरखण्ड पौड़ी गढ़वाल थलीसैण |Chouthan Patty Village Kimwadi Paati2021| Nanda Devi

I Touched Mt. Kailash Once Again since 2020, Follow me, I Bring you to touch Mt. Kailash.
▶︎

I Touched Mt. Kailash Once Again since 2020, Follow me, I Bring you to touch Mt. Kailash.

फूँस की कुटिया में वैदिक परम्परा से रहने वाले संत:कुटिया में न लाइट न अन्न @BrajVihar #brajkesant
▶︎

फूँस की कुटिया में वैदिक परम्परा से रहने वाले संत:कुटिया में न लाइट न अन्न @BrajVihar #brajkesant

Niti valley series 2023,  PART-2 #bagdwal nritya 🙏का तीसरा दिन।
▶︎

Niti valley series 2023, PART-2 #bagdwal nritya 🙏का तीसरा दिन।

सर्दियों के महीने की तरह बैठ गए रजाई के अन्दर || Pahadi Lifestyle Vlog || Priyanka Tiwari ||
▶︎

सर्दियों के महीने की तरह बैठ गए रजाई के अन्दर || Pahadi Lifestyle Vlog || Priyanka Tiwari ||