भगवान शिव की जटाओं से निकाल कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम कैसे और कहा हुआ था ?
गंगा अवतरण कथा :- पौराणिक कथाओं के अनुसार धरती पर गंगा का अवतरण भागीरथ जी के प्रयास के द्वारा ही संभव हो सका । मां गंगा पापविमोचनी हैं ,मंदाकिनी हैं , जान्हवी हैं , अर्थात इनको कई नामों से इस धरती पर पुकारा जाता है । ऐसी कथा है कि मां गंगा को उनकी बहन सरस्वती से किसी कारण एक श्राप मिला था। उन्होंने यह श्राप दिया कि तुम्हें मृत्युलोक जाना पड़ेगा। धरती पर जाकर वहां पर रहना होगा और सभी मनुष्यों के पापों को धोना पड़ेगा। धरती पर आने की बात सुनकर मां गंगा घबरा गईं । उन्हें यह सोचकर ही घबराहट हो गई थी कि पापी लोग उनके जल से स्नान करेंगे और अपने पापों को वहां छोड़ कर चले जायेंगे। वह सब मुझे अपने भीतर समाना पड़ेगा। सबके मैल धोते-धोते वह परेशान हो जाएंगी । इस कारण उन्होंने बहुत अनुनय विनय किया मां सरस्वती से कि , मुझे धरती पर नहीं जाना है । मुझे ब्रह्मा जी के कमंडल में ही रहना है । जहां मैं आजाद हूं और कभी भी, कहीं भी आ जा सकती हूं । उसी समय एक घटना घटी । कहते हैं कि हर घटना के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य छुपा होता है । उस काल में एक बहुत ही प्रतापी व बलशाली राजा सगर राज्य करते थे। पूरी धरती पर उनकी शक्ति का लोहा माना जाए, इस कारण उन्होने अश्वमेध यज्ञ कराने की सोची। अपने साठ हजार पुत्रों को सैनिकों के साथ प्रत्येक दिशा में उस घोड़े को ले जाने का निर्देश दिए। उनकी दूसरी पत्नी से एक पुत्र और था । वह एक ऋषि था और उसका नाम असमंजस था । उन्होंने पिता सगर को चेतावनी दी कि इससे कोई अपशगुन भी हो सकता है लेकिन राजा ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा । जगह जगह राजा का पताका फहराने लगा। इससे राजा इंद्र को बड़ी परेशानी हुई । उन्हें अपना सिंहासन डोलता हुआ दिखाई दिया । उन्होंने इसे रोकने के लिए एक युक्ति सोची। रात में जब सब सो रहे थे और उनके पहरेदार घोड़ों की रक्षा कर रहे थे तब इंद्रदेव ने कुछ ऐसी माया रची कि वे सब पहरेदार सो गए । इंद्र देव ने उनका घोड़ा उठाकर कपिल मुनि के आश्रम में बांध दिया । कपिल मुनि बरसों से वहां जंगल में तपस्या कर रहे थे । जब सैनिकों ने और उनके पुत्रों ने देखा कि घोड़ा वहां से नदारद है तो सभी दिशाओं में वे दौड़ पड़े । पता चला कि वह घोड़ा तो कपिल मुनि के आश्रम में बंधा हुआ है । वहां पहुंचकर राजकुमारों ने बिना कुछ सोचे, बिना कुछ जाने - समझे कपिल मुनि को अपशब्द कहना शुरू कर दिया । कपिल मुनि का ध्यान भंग हुआ तो उन्हें क्रोध आ गया और उनके तेज से वे सभी 60 , 000 पुत्र अग्नि में जल उठे और भस्माभूत हो गए । यह खबर जब राजा सगर को पता चली तो तत्काल उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई । इस बात को जब ऋषि असमंजस को पता चली तब वे बहुत ही दुख में पड़ गए और कपिल मुनि के आश्रम में जाकर उन्होंने बहुत अनुनय विनय की उनके साठ हजार भाइयों को मुक्त करने का ऋषिवर कोई उपाय बताएं नहीं तो , ये सभी यहीं धरती पर भटकते ही रह जाएंगे । कपिल मुनि ने अपने तेज के द्वारा यह बताया कि इनको तारने के लिए मां गंगा को धरती पर लाना पड़ेगा । एक वही हैं जो इनको तार सकती है , मुक्त कर सकती हैं । तब ऋषि असमंजस हिमालय पर चले गए और उन्होंने घोर तपस्या की लेकिन धीरे-धीरे उनका शरीर वहां पर छूट गया और वह उसी बर्फ में विलीन हो गए । फिर उनके पुत्र दिलीप ने इस साधना को करना शुरू किया , अपने पूर्वजों को उतारने के लिए । लेकिन वह भी काल कालवित हो गए और बर्फ में समा गए। जब राजा दिलीप के पुत्र भगीरथ को यह बात पता चली तो उन्होंने भी मां गंगा के अवतरण की कृपा को प्राप्त करने के लिए तपस्या करनी शुरू कर दी । उन्होंने ब्रह्मदेव को प्रसन्न किया। भागीरथ की घोर तपस्या को देखकर मां पार्वती ने भी मां गंगा को समझाया कि वह अपनी जिद छोड़ दें और पुण्य कार्य को करें । तब मां गंगा ने कहा कि मैं धरती पर उतर तो जाऊं लेकिन मेरा वेग बहुत प्रचंड होगा जिसे संभालना धरती के बस की बात नहीं होगी । तब अनायास ही बहुत सारे जीव जंतु मारे जाएंगे । इसके लिए सिर्फ महादेव ही हैं जो मेरे वेग को संभाल सकते हैं । तब भगीरथ ने महादेव से प्रार्थना करी । महादेव ने प्रसन्न होकर माँ गंगा को अपने जटा में उतार लेना स्वीकार किया । महादेव ने फिर अपनी एक जटा को खोलकर गंगा की लहरों को धीरे धीरे धरती पर उतारा। माँ गंगा भागीरथ के पीछे पीछे चल पड़ी और कपिल मुनि के आश्रम पहुंच गयीं। वहां पर सगर के साठ हजार पुत्रों को तार दिया। इस प्रकार मां गंगा धरती पर आयीं और तब से पापियों का उद्धार करती चली आ रही है। कहते हैं कि इस प्रकार माँ सरस्वती द्वारा गंगा को दिया गया श्राप भी सिद्ध हो गया। भगवान शिव की जटाओं से निकाल कर मां गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम कैसे हुआ धरती पर | Ganga Maiya ki Sampurn Katha

ये कौन ऋषि है जो संपूर्ण गंगा को निगल गया - क्यों सुखी धरती पर माँ गंगा - #shivleela

समुद्रमंथन की सबसे पौराणिक कथा और रहस्य - Most Popular Devotional Movie - Vishnupuran

कार्तिके पर संकट! शक्तिशाली राक्षस जिसने महादेव - माता पार्वती सामने काटा सिर | #Vighnaharta #shiv

🔥 आत्मा अमर है तो यमराज किसे लेने आते हैं?आदि शंकराचार्य ने बताया रहस्य!😱|| LUCKY VEDANT STORIES

माता काली की पीठ पर हनुमान जी को देखकर हैरान रह गए महादेव! 🔱 | महाबली हनुमान | Full Episode 🚩

🚩अढैया ब्राह्मण🙏🏻 की अद्भुत कथा | भगवान राम भोजन करने आए |Miracle of a Brahmin

Journey Of Maa Ganga From Kailash To Earth || BR Chopra English Subtitle Hindi TV Serial ||

गंगा मैया ने तोडा देवताओं का अहंकार | जय गंगा मैया कथा | Bharat Ki Amar Kahaniyan

माँ गंगा की सम्पूर्ण कहानी | स्वर्ग छोड़ धरती पर क्यों आईं Full Story of Ganga #mythology #facts

श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन के लिए भगवान शिव भिक्षुक रूप में गोकुल पधारे | Shri Krishna Jeevani

कैसे हुआ था यमुना नदी का निर्माण #Superhit Story of Yumuna Nadi@bholebhandarileela

जय गंगा मैया कथा | राजा सगर के जनम की कथा

राधा और कान्हा को साथ देखकर मैया रह गई हैरान | Yashomati Maiya Ke Nandlala | Shree Krishna Leela

जय माँ गंगे | माँ गंगा की पृथ्वी पर आने की सम्पूर्ण भक्ति फिल्म | AR Entertainments

अर्जुन और गंगामैया श्राप की कहानी । Mahabharat Stories | B. R. Chopra | EP – 121

तुलसी विवाह | तुलसी माता की कथा | देखिये कैसे तुलसी ने शंकचूर राक्षस से विवाह किया | Bhakti Sagar

साईं बाबा ने जलती चिता से मुर्दों को क्यों जिन्दा किया | Shirdi Sai Chamatkar | Sai Baba Serial |

जब विश्राम करते हुए भगवान विष्णु पर दो राक्षसों ने किया प्रहार | माँ शक्ति | Devotional Serial 2026

भगवान विष्णु वामन अवतार | तीन पग भूमि दान में भगवान ने तीनों लोकों को नाप लिया | विष्णु पुराण

