गरियाबंद में सरपंच संघ ने किया सुशासन तिहार का बहिष्कार #gariyaband #news #aandolannews
बैंड - 27 मई को आयोजित सुशासन तिहार के दौरान हुआ था हादसा बैंड - धरने पर बैठे सरपंच बैंड - पेड़ गिरने से घायल 7 लोगों के समुचित उपचार और मुवावजे की मांग एंकर - जिले में सुशासन तिहार का दौर अब अंतिम चरण में है। इसी बीच गरियाबंद ब्लॉक सरपंच संघ के द्वारा सुशासन तिहार का बहिष्कार कर दिया गया है। सरपंच संघ के द्वारा इस संबंध में 29 मई को ही कलेक्टर बीएस उइके को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत, आज 3 जून को ग्राम आमदी ( द) में आयोजित सुशासन तिहार का सरपंचों ने बहिष्कार कर दिया। जिनमें बड़ी संख्या में महिला सरपंच भी शामिल रही। सरपंचों ने आयोजन स्थल के नजदीक ही धरना दिया और शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। दरअसल 27 मई को ग्राम खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार स्थल के नजदीक एक विशालकाय पीपल का वृक्ष अचानक गिर गया था। आयोजित स्थल पर पहुंचे कुछ ग्रामीण, तेज धूप और गर्मी से बचने उस पेड़ की छांव में खड़े थे, बताया गया है कि एकाएक पेड़ गिरने से 7 लोग घायल हुये, जिनमें दो बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। ब्लॉक के सरपंच घायलों के ईलाज और उचित मुवावजे की मांग कर रहे हैं। सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कोमल ध्रुव का कहना है कि स्थानीय प्रशासन हमारी मांगों को गंभीरता से नही ले रहा है, जिसके वजह से हम आगे उग्र आंदोलन कर सकते हैं। सरपंचों एवं जनपद सदस्यों के द्वारा आज आमदी (द) में आयोजित सुशासन तिहार का मंच और पंडाल पूरी तरह खाली नजर आ रहा था। स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मंचस्थ होने में कोई रुचि नहीं दिखाई, जिसके बाद भाजपा के पार्टी पदाधिकारीयों ने मंच की गरिमा को सम्बल प्रदान किया और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभवन्तित किया साथ बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस सबके बावजूद आयोजित शिविर में 619 आवेदन प्राप्त हुये। अपर कलेक्टर पंकज डाहीरे के अनुसार अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को समय सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया है। Video Editor:- Divyansh Thakkar #news #gariyaband #chhattisgarh

आदिवासी समाज को संभाल नहीं पाई पुलिस | अब 20 जून को क्या होगा? | क्या है असल कहानी | Yashwant Sahu |

Surrender Naxali Papa Rao की आदिवासियों ने क्यों कर दी पिटाई, Watch full report | The Lens

छत्तीसगढ़ में दारू प्रेमियों के साथ बड़ा धोखा | दारू न चढ़ने पर बड़ा खुलासा| Raigarh Police |@tirandaj

10 मई को राष्ट्रीय विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज का धरना प्रदर्शन और भूख-हड़ताल #gariyaband #news

गरियाबंद पहुंचे CM Vishnu Deo Sai, हाई लेवल मीटिंग में क्या हुआ बड़ा फैसला?

डोंगरगढ़ में सुशासन तिहार पर हंगामा, महिला विधायक को नहीं मिला मंच, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

20 साल से नहीं बनी सड़क, ग्रामीण ने मांग लिया हेलीकॉप्टर! सुशासन तिहार में मचा हड़कंप

Singer Seema Kaushik क्यों छत्तीसगढ़ के नेताओं पर भड़की? Ruchi Nirmalkar | Vistaar Digital |

सुशासन तिहार अंतर्गत जिले का अंतिम जनसमस्या निवारण शिविर गोपालपुर में सम्पन्न #gariyaband #news

छत्तीसगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को झटका, साय पर सवाल

क्या संकट में फँस गई है भाजपा सरकार और संगठन? | Chhattisgarh Election Result

वन संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन को लेकर टकराव की आशंका #gariyaband #chhattisgarh

Raipura में Gram Sabha के नाम पर फर्जीवाड़ा, Balod में फूटा ग्रामीणों गुस्सा | Chhattisgarh |The Lens

आदिवासी आर्मी जवान के जमीन पर दलालों की नजर, पत्नी ओर परिवार को मारने की हो रही कोशिश.....

THE PS SHOW : छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अमित बघेल पॉडकास्ट | AMIT BAGHEL PODCAST | PUBLIC SWAR

11 June 2026 CG News Today | Chhattisgarh Breaking News | CG Fatafat News | CM Vishnu Deo Sai

Violent Protest: Sarv Adivasi Samaj breaks through barricades, accuses Pateshwar Dham Baba of ill...

फूलोदेवी नेताम परिवार की शादी | राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ | Bastar Wedding 2026

Sahu Samaj साहू समाज ने दे दी बड़ी चेतावनी Raipur I Telibamdha

