श्री जगन्नाथ मंदिर | देश की तीसरी सबसे बड़ी जगन्नाथ रथ यात्रा | अहमदाबाद गुजरात | 4K | दर्शन🙏

जय श्री कृष्ण, जय जगन्नाथ. हमारे इस कार्यक्रम से जुड़े सभी भक्तों का तिलका परिवार की ओर से हार्दिक अभिनन्दन. भक्तो हम अक्सर कई स्थानों पर लिखा देखते हैं, सेवा परमो धर्मः अर्थात सेवा ही परम धर्म है, हमारे देश में कितनी ही सरकारी और गैर सरकारी संस्थाए समाज में अलग-अलग प्रकार की सेवाएं कर रही हैं, पर सेवाओं में भी सबसे उत्तम सेवा है भूखे को भोजन कराना, आज हम आपको ऐसे ही एक देवालय के दर्शन कराएँगे जहाँ, भूखों को भोजन, रोगी को दवा और भक्तो को भक्ति प्रदान की जाती है, जहाँ की भगवान् जगन्नाथ की रथ यात्रा तीसरी सबसे बड़ी रथयात्रा मानी जाती है. तो आज हम आपको दर्शन करवाने जा रहे हैं. गुजरात के अहमदाबाद में स्थित “श्री जगन्नाथ मंदिर” एक ऐसा मंदिर, जहाँ सांसारिक भोग विलास की कामनाये ही नहीं अपितु काम, अर्थ, धर्म और मोक्ष इन् चार पुरुषार्थो को पूरा करने में समर्थ जगन्नाथ भगवान, अंतिम और दुर्लभ्य पुरुषार्थ “भक्ति” का भी यहाँ दान करते हैं। मंदिर के बारे में: भक्तों, गुजरात में अहमदाबाद शहर के जमालपुर क्षेत्र में साबरमती नदी के तट पर स्थित है सुप्रसिद्ध तथा प्राचीन ""श्री जगन्नाथ मंदिर"". यहाँ वर्ष में एक बार भव्य रथ यात्रा का आयोजन होता है, भक्तो कहा जाता है की यह रथ यात्रा पूरी और कलकत्ता के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा है. जिसमें सम्मिलित होने वाले भक्तो की हर मनोकामना पूर्ण होती, इसलिए इस रथ यात्रा में बहुत दूर-दूर से भक्त-गण उपस्थित होते हैं और भगवान से अपनी मन्नत मांगते हैं। मंदिर का इतिहास: भक्तों, लगभग साढ़े चार सौ वर्ष पूर्व साबरमती के इस तट पर चारो और घने जंगल हुआ करते थे, साधु लोग प्रायः नदी के तट को ही अपनी साधना स्थली बनाते रहे हैं. इसी प्रकार से बाबा श्री हनुमान दास जी, जो श्री राम भक्त हनुमान जी महाराज के उपासक थे उन्होंने यहाँ आकर अपनी कुटिया बनाई और हनुमान जी की एक मूर्ति यहाँ स्थापित कर उनकी पूजा करने लगे. तत्पश्चात बाबा के एक प्रिय शिष्य श्री सारंगदास जी जो की भगवान् जगन्नाथ जी के परम भक्त थे उनको एक बार श्री जगन्नाथ जी पुरी की यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी का स्वप्न आया। जिसमें उन्होंने सारंगदास जी को अहमदाबाद में पूरी जैसा ही उनका विग्रह, बलराम जी और सुभद्रा जी के साथ स्थापित करने की आज्ञा दी।सारंगदास जी अपने आराध्य की आज्ञा पाकर अभिभूत हो गए और आँखों में अश्रु लिए प्रभु प्रेम में उन्होंने यहाँ जगन्नाथ भगवान को, बड़े भाई बलराम जी एवं बहन सुभद्रा के साथ विराजित किया। तभी गौशाला का भी निर्माण कराया गया, आज भी बड़े भाव के साथ यहाँ गौ सेवा मंदिर द्वारा संचालित होती है। फिर महामंडलेश्वर गौ सेवी संत श्री नरसिंग दास जी ने मंदिर का पुनर्निर्माण कराया और गौशाला का भी पुनरुत्थान किया, गौ सेवा में महंत श्री नरसिंग दास जी की अत्यधिक रूचि थी, उन्ही की शिष्य परम्परा में मंदिर का पुनर्निर्माण होता रहा और आज मंदिर का प्रागंण अति रमणीय है। मंदिर परिसर: भक्तो, जगन्नाथ जी मंदिर का परिसर बहुत ही सुन्दर और विशाल है, मंदिर का शिल्प भी दर्शनीय है, मंदिर में विग्रहो के दर्शन करने से जो आनंद आपको प्राप्त होगा वही आनंद आपको मंदिर में विचरण करने से भी मिलेगा, मंदिर की शोभा अति ही मन मोहिनी है। गर्भ गृह में मुख्य तीन विग्रह श्री जगन्नाथ जी सुभद्रा जी और बलराम जी के हैं जो रत्न वेदी पर विराजमान हैं, उन्ही के सामने गरुड़ जी हैं, गरुड़ जी के पास ही एक भस्म धूनी है, जहाँ से भक्त जन भगवान् के आशीर्वाद के रूप में भस्म ले जाते हैं , पास में ही संत श्री नरसिंग दास जी का बहुत ही सुन्दर विग्रह विराजमान है, भक्तो यहीं से एक -एक करके सभी देव मूर्तियों के दर्शन होते हैं, मंदिर के बहार प्रांगण में बहुत बड़ा खाली स्थान है. मंदिर में आयोजित उत्सवों के दौरान यहाँ भक्तो की बहुत भारी भीड़ होती है, तब ये स्थान भक्तो से भरा रहता है, मंदिर की प्रथम मंजिल पर एक बहुत बड़ा ऑडिटोरियम भी है जो कथा, संकीर्तन, भजन, प्रवचन, व धार्मिक कार्यो के लिए समय-समय पर उपयोम में आता है। मंदिर से लगी हुयी ही बहुत बड़ी गौशाला है, तथा पास में ही अपंग आश्रम का भी मंदिर परिसर ने निर्माण करवाया है, परिसर में संत निवास और रथ निवास भी विधमान है । रथ यात्रा उत्सव: भक्तो, अहमदाबाद में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा की शुरुआत महामंडलेश्वर महंत श्री नरसिंह दास जी ने 1878 में की थी, जो प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को प्रांरभ होती है, सामान्यतयाः भक्त पुरे साल भगवान् के दर्शनों के लिए आते हैं पर इस दिन स्वयं भगवान भक्तो को दर्शन देने बाहर आते हैं, पहिंद विधि की परंपरा से जो कि सफाई का प्रतीक है, झाड़ू से झाड़ू लगाकर गुजरात के मुख्य मंत्री यात्रा का श्री गणेश करते हैं, ऐतिहासिक यात्रा की मंगला आरती में गृह मंत्री अमित शाह प्रतिवर्ष अपनी उपस्थिति देकर भक्तो और देशवासियों का उत्साह वर्धन करते हैं, यात्रा के प्रांरभ में जगन्नाथ भगवान को प्रसन्न करने के लिए १५-२० हाथियों को सजाकर उनसे प्रदर्शन कराया जाता है और इस तरह बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ रथ यात्रा शुरु की जाती है , यात्रा में भक्तो की गणना करना संभव नहीं होता, अत्यधिक संख्या में भक्त, रथ यात्रा में संम्मिलित होते हैं, यह यात्रा १४४ वर्षो से निर्बाध चली आ रही है, उड़ीसा में पूरी और कोलकाता की रथ यात्रा के बाद ये देश की तीसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा है। श्रेय: लेखक - याचना अवस्थी Disclaimer: यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. #devotional #mandir #jagannathmandir #jagannathrathyatra #tilak #hinduism #travel #vlogs

रथ यात्रा का वह रहस्य जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है |Jagannath Rath Yatra Ka Rahasya !
▶︎

रथ यात्रा का वह रहस्य जो आज भी लोगों को हैरान कर देता है |Jagannath Rath Yatra Ka Rahasya !

Hanuman Chalisa Bhajans ! श्री हनुमान चालीसा ! संकटमोचन हनुमान अष्टक ! गुलशन कुमार हनुमान चालीसा
▶︎

Hanuman Chalisa Bhajans ! श्री हनुमान चालीसा ! संकटमोचन हनुमान अष्टक ! गुलशन कुमार हनुमान चालीसा

Complete Ramayan Chaupai ~ Mangal Bhavan Amangal Hari | Ramayan ~ Ramayan Chaupai || #ram #Katha ...
▶︎

Complete Ramayan Chaupai ~ Mangal Bhavan Amangal Hari | Ramayan ~ Ramayan Chaupai || #ram #Katha ...

RATHA YATRA 2026 SPECIAL - Jagannath Puri Temple Miracles & Mysteries with Dr Surya Roy | ST 202
▶︎

RATHA YATRA 2026 SPECIAL - Jagannath Puri Temple Miracles & Mysteries with Dr Surya Roy | ST 202

Where Religion Fades, Humanity Wins!  गुरु के लंगर में मज़हब की दीवारें ढह गईं  Nanded & Basar Yatra
▶︎

Where Religion Fades, Humanity Wins! गुरु के लंगर में मज़हब की दीवारें ढह गईं Nanded & Basar Yatra

आज की कथा श्री राम कथा💥21जुलाई 2026 💥जीवन में दुखों का आना क्यों जरूरीहै#Pujya rajan maharaj ji
▶︎

आज की कथा श्री राम कथा💥21जुलाई 2026 💥जीवन में दुखों का आना क्यों जरूरीहै#Pujya rajan maharaj ji

LIVE : राम लला के दर्शन || अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan
▶︎

LIVE : राम लला के दर्शन || अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir ShubhDarshan

88 हज़ार ऋषियों की तपोस्थली, नैमिषारण्य धाम दर्शन | सीतापुर उत्तरप्रदेश | 4K | दर्शन 🙏
▶︎

88 हज़ार ऋषियों की तपोस्थली, नैमिषारण्य धाम दर्शन | सीतापुर उत्तरप्रदेश | 4K | दर्शन 🙏

Eating Puri's Jagannath Temple Mahaprasad | The Urban Guide
▶︎

Eating Puri's Jagannath Temple Mahaprasad | The Urban Guide

भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को दिए अपने चतुर्भुज स्वरूप के दर्शन | Shri Krishna Jeevani
▶︎

भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा को दिए अपने चतुर्भुज स्वरूप के दर्शन | Shri Krishna Jeevani

सोमवार भक्ति भजन : ॐ नमः शिवाय, कर्पूर गौरम करुणावतारं, शिव अमृतवाणी, शिव चालीसा, ॐ जय शिव ओंकारा
▶︎

सोमवार भक्ति भजन : ॐ नमः शिवाय, कर्पूर गौरम करुणावतारं, शिव अमृतवाणी, शिव चालीसा, ॐ जय शिव ओंकारा

Shree Jagannath Puri Dham, Odisha | Full Tour Guide | Rath Yatra Puri | Mahaprasad | India to Bharat
▶︎

Shree Jagannath Puri Dham, Odisha | Full Tour Guide | Rath Yatra Puri | Mahaprasad | India to Bharat

Top 10 Jagannath Rath Yatra Geet ~ नॉनस्टॉप जगन्नाथ भजन ~ Puri Rath Yatra Bhajan ~ Hit Bhajan 2026
▶︎

Top 10 Jagannath Rath Yatra Geet ~ नॉनस्टॉप जगन्नाथ भजन ~ Puri Rath Yatra Bhajan ~ Hit Bhajan 2026

कैसे बने तिरुपति बालाजी? | Untold Story of Tirupati Balaji
▶︎

कैसे बने तिरुपति बालाजी? | Untold Story of Tirupati Balaji

LIVE : राम लला के दर्शन || अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir SawanDarshan
▶︎

LIVE : राम लला के दर्शन || अयोध्या से लाइव || राम मंदिर से लाइव_Ram Mandir SawanDarshan

श्री कृष्ण लीला | द्वारिकाधीश की द्वारिका का निर्माण
▶︎

श्री कृष्ण लीला | द्वारिकाधीश की द्वारिका का निर्माण

EP 525: JAGANNATH PURI मंदिर से जुड़े MYSTERY की पूरी कहानी शम्स की ज़ुबानी | CRIME TAK
▶︎

EP 525: JAGANNATH PURI मंदिर से जुड़े MYSTERY की पूरी कहानी शम्स की ज़ुबानी | CRIME TAK

RathYatra Special - Jukebox 282 | Jagannath Rath Yatra Special Bhajan | જગન્નાથજી રથયાત્રા - Part 1
▶︎

RathYatra Special - Jukebox 282 | Jagannath Rath Yatra Special Bhajan | જગન્નાથજી રથયાત્રા - Part 1

SSC8 - Hindi - Neelkanth and the Dawn of Divine Destiny: Shri Swaminarayan Charitra
▶︎

SSC8 - Hindi - Neelkanth and the Dawn of Divine Destiny: Shri Swaminarayan Charitra

Live : Shrimad Bhagwat Katha | Day 3 | PP Shri Rushivar Kirit Bhai Ji | Jagannath Puri (Odisha)
▶︎

Live : Shrimad Bhagwat Katha | Day 3 | PP Shri Rushivar Kirit Bhai Ji | Jagannath Puri (Odisha)