आज़मगढ़ में भाजपा की गुटबाजी पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का सबसे बड़ा वार,बोले- सारे मतभेद भुलाकर

रिपोर्ट धर्मेंद्र श्रीवास्तव के साथ प्रदीप यादव भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का आज़मगढ़ आगमन महज एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन के भीतर व्याप्त गुटबाजी के खिलाफ सियासी संदेश बन गया। उन्होंने इस स्वागत भाषण के जरिए अपना संदेश प्रत्येक कार्यकर्ताओं तक पहुंचा दिया । कार्यकर्ताओं के जोरदार स्वागत और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विनोद राय ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि यदि भाजपा को जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर विजय हासिल करनी है तो व्यक्तिगत मतभेद और गुटबाजी को समाप्त कर एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का हवाला देते हुए संगठनात्मक एकता को जीत की सबसे बड़ी शर्त बताया। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का पैतृक निवास आज़मगढ़ में ही है, लेकिन क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। गोरखपुर से आज़मगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही दर्जनों स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह फूल-मालाओं, बुके और जयघोष के साथ हुए स्वागत ने राजनीतिक गलियारों में कई संदेश दिए। यह संदेश केवल पार्टी के भीतर सक्रिय गुटों के लिए ही नहीं, बल्कि विपक्ष के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरिऔध कला केंद्र पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से उनका स्वागत किया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उद्बोधन के लिए जैसे ही विनोद राय ने मंच संभाला, पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। अपने संबोधन में उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता भेदभाव और गुटबाजी को भुलाकर एक मंच पर आएं। उन्होंने संकल्प दिलाया कि भाजपा को जिले की सभी दस विधानसभा सीटों पर विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करना होगा। विनोद राय ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई बातचीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि आज़मगढ़ में संगठन को मजबूत करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की बात सुनने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके साथ ही संगठन के भीतर गुटबाजी को समाप्त करना भी उतना ही जरूरी है। अपने पहले ही दौरे में विनोद राय ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी प्राथमिकता संगठन में समन्वय, अनुशासन और एकजुटता स्थापित करना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके इस संदेश को भाजपा के अंदर चल रही खींचतान को खत्म करने की खुली पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर आने वाले चुनावी समीकरणों पर भी दिखाई दे सकता है।

Aman Chopra Debate: Satluj Movie Controversy | Diljit Dosanjh | ZEE5 | Why Satluj Got Banned
▶︎

Aman Chopra Debate: Satluj Movie Controversy | Diljit Dosanjh | ZEE5 | Why Satluj Got Banned

Inside Story: बांकीपुर में BJP का दांव फेल ! क्यों वापस लिया उम्मीदवार ? | Sanjeev Trivedi | Yudhish
▶︎

Inside Story: बांकीपुर में BJP का दांव फेल ! क्यों वापस लिया उम्मीदवार ? | Sanjeev Trivedi | Yudhish

News Ki Pathsala: Rubika Liyaquat | 'मंदिर मार्ग' पर क्यों चलने लगा विपक्ष ? | BJP Vs India Alliance
▶︎

News Ki Pathsala: Rubika Liyaquat | 'मंदिर मार्ग' पर क्यों चलने लगा विपक्ष ? | BJP Vs India Alliance

How Japan Built the Impossible 400 km Great Wall that You've Never Heard Of
▶︎

How Japan Built the Impossible 400 km Great Wall that You've Never Heard Of

Trump, Meloni Come Face To Face At NATO Summit During Family Photo, Then This Happens
▶︎

Trump, Meloni Come Face To Face At NATO Summit During Family Photo, Then This Happens

Youth Campaigning Against Prashant Kishor in Bankipur Byelection Reveals Fraud Scheme, Multi-Mill...
▶︎

Youth Campaigning Against Prashant Kishor in Bankipur Byelection Reveals Fraud Scheme, Multi-Mill...

Narottam Mishra’s Violent Protest After BJP Denies Datia Ticket; Bankipur Candidate Replaced | LIVE
▶︎

Narottam Mishra’s Violent Protest After BJP Denies Datia Ticket; Bankipur Candidate Replaced | LIVE

How US undercover agents infiltrated LB-GB-RG extortion ring ? OP 'Hard Ball' Indictment DECODED
▶︎

How US undercover agents infiltrated LB-GB-RG extortion ring ? OP 'Hard Ball' Indictment DECODED

Iran Rejects Negotiations, US Warships Advance | Conflict Near?
▶︎

Iran Rejects Negotiations, US Warships Advance | Conflict Near?

Visiting the Most Crowded Island on Earth | Paradise or Prison?
▶︎

Visiting the Most Crowded Island on Earth | Paradise or Prison?

🇮🇳 INDIA 1 Visits MELBOURNE! | PRIME MINISTER MODI 2026 VISIT ✈️
▶︎

🇮🇳 INDIA 1 Visits MELBOURNE! | PRIME MINISTER MODI 2026 VISIT ✈️

आजमगढ़ सदर सीट पर भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह का ऐलान, पार्टी जिसे भी टिकट देगी, जीत दिलाना उनकामकसद
▶︎

आजमगढ़ सदर सीट पर भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह का ऐलान, पार्टी जिसे भी टिकट देगी, जीत दिलाना उनकामकसद

Ahmedabad Bullet Train Station | 2026 Update | #rslive | #4k
▶︎

Ahmedabad Bullet Train Station | 2026 Update | #rslive | #4k

आज तो पोल खुल गई प्रधानसेवक के ‘बॉस' की |12 बरसों में नहीं हुआ ऐसा अपमान | Deepak Sharma |
▶︎

आज तो पोल खुल गई प्रधानसेवक के ‘बॉस' की |12 बरसों में नहीं हुआ ऐसा अपमान | Deepak Sharma |

जिस आज़मगढ़ को बदनाम किया गया, अब जानिए असली कहानी | Azamgarh का गौरवशाली सच!
▶︎

जिस आज़मगढ़ को बदनाम किया गया, अब जानिए असली कहानी | Azamgarh का गौरवशाली सच!

कौन है असली Ram Mandir चंदा चोर? | Brij Bhushan Singh ने फिर किया बड़ा खुलासा! | Rajiv Ranjan
▶︎

कौन है असली Ram Mandir चंदा चोर? | Brij Bhushan Singh ने फिर किया बड़ा खुलासा! | Rajiv Ranjan