Bulldozer, Media या सरकार- Nuh के Muslims को बेघर करने का दोषी कौन? | Ground Report
7 अगस्त को #Punjab-Haryana Highcourt ने स्वत: संज्ञान लेते हुए #Nuh में #हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए सवाल किया था क्या कानून-व्यवस्था की आड़ में किसी एक खास समुदाय की इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है? और क्या राज्य सरकार जातीय संहार की कोशिश कर रही है? हाईकोर्ट ने भले इस मामले में कड़ा रुख अपनाया हो. हरियाणा की भाजपा सरकार से सवाल किए हों लेकिन पार्टी के विधायक संजय सिंह संभवतः इससे इत्तेफाक नहीं रखते. 13 अगस्त को पलवल में हुई हिंदू महापंचायत में उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा बुलडोजर पर लगाई गई रोक अस्थाई है. आगे भी बुलडोजर चलता रहेगा. वहीं, हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने से पहले नूंह में 4 दिन तक बुलडोजर चलता रहा. जिसका नतीजा यह हुआ कि नूंह में 750 से अधिक निर्माण- जिनमें लोगों के घर, दुकान और झुग्गियां शामिल हैं- तोड़ दिए गए. 5 अगस्त को नल्हड़ गांव में बुलडोजर की पहली कार्रवाई शुरू की गई. पीड़ितों ने बताया कि उनके घरों पर बुलडोजर चलने के करीब आधा घंटा पहले ही पिछली तारीख (30 जून) का नोटिस चस्पा किया गया और उन्हें मकानों से अपना सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया गया. वहीं, इस कार्यवाही के दौरान आकिल शेख की 3 मंजिला इमारत को भी ध्वस्त कर दिया गया. आकिल ने हमें बताया कि उनका नाम दंगों से संबंधित किसी मुकदमे में नहीं है लेकिन मीडिया द्वारा उनके घर को लगातार निशाना बनाया गया. मीडिया ने प्रसारित किया कि इसी घर से पत्थरबाजी हुई थी. वह बताते हैं कि पुलिस की जांच में भी हमारे घर पर कोई पत्थर नहीं मिला और ना ही पुलिस ने हमें किसी मामले में आरोपी बनाया लेकिन मीडिया के झूठे नैरेटिव के कारण उनकी जिंदगी भर की पूंजी बर्बाद हो गई. 5 अगस्त को ही नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के पास करीब 25 दुकानों को तोड़ दिया गया. इस रिपोर्ट के दौरान हमने पीड़ितों से बात की. हमारी पड़ताल में ये भी सामने आया कि बुलडोजर की इस कार्रवाई में अधिकतर पीड़ित मुस्लिम समुदाय से हैं. नूंह के रहने वाले एडवोकेट रमजान चौधरी बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि "सरकार मुसलमान के घरों पर बुलडोजर चला कर हिंदुओं को खुश कर रही है. कानूनों को ताक पर रखकर सिर्फ मुस्लिमों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की नीयत से ये कार्रवाई की जा रही है." वहीं, पंचायतों में उठ रही मांग से नूंह के मुस्लिम समुदाय के लोग भी डरे हुए हैं. जिनके घर सलामत हैं, वह भी डर रहे हैं कि कहीं सरकार उनके घर भी ना तोड़ दे. देखिए ये वीडियो रिपोर्ट. अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप- https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और गर्व से कहें, मेरे ख़र्च पर आज़ाद हैं ख़बरें! https://www.newslaundry.com/subscript... हिमाचल में आई आपदा पर हमारी कवरेज को सहयोग प्रदान करें: http://newslaundry.com/sena?ref=social न्यूज़लॉन्ड्री के उतपाद अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध हैं. यहां खरीदें : https://kadakmerch.com/collections/ne... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://bit.ly/nlhindiwhatsapp03 फेसबुक: / newslaundryhindi ट्विटर: / nlhindi इंस्टाग्राम: / newslaundryhindi

Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?

The Islamic NATO: Iran’s Bold Plan vs. Harsh Reality | Major Gaurav Arya | The Chanakya Dialogues|

I Visited The Hottest Place In India (52°C) ft. Medha | Jist

We Raided A Bonded Labour Camp (Shocking Twist) ft. Sonal | Jist

Amazing Process of Making Millions of Padlocks & key In Factory | Manufacturing process

When Nutan Slapped Sanjeev Kumar in Public! | Bollywood's Forgotten Incident

Narendra Modi 4.0 or Rahul Gandhi in 2029? | Neerja, Rasheed & Shekhar | ANI Podcast | EP 425

Khamnei Burial on 9th July, China Filed Case Against India in WTO

Truth Behind : लखनऊ अग्निकांड.. ANALYIS BY PRAGYA

J&K Ke Muslimon Ne Modi Sarkar Par Kya Kaha? Pakistan Se Ghuspaith Wali Pahadiyon Se Aayi Badi Baat

दिन में धूप, रात में तपिश कैसे डाल रही Delhi की बड़ी आबादी पर असर | Heatwave | NL Hindi

Another Attack on Pakistan's Sikhs | Vantage on Firstpost

Ayodhya main Chande ka Dhanda | Khabr-e-Azam w/ Kunal Kamra & ROFL | E53

Delhi के Yamuna Bazar में कभी भी चल सकता है Bulldozer, DDA ने लगाया नोटिस- Sharad Sharma Report

Viral Video | Rahul Gandhi | PM Modi| The Rajneeti | Maharashtra News | Congress | Mamata Banerjee

Punjabi Singer R-Nait ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਸੱਥ ਖੜ੍ਹ ਗਰਜੇ CM Bhagwant Mann, ਬਾਦਲਾਂ ਨੂੰ ਰਗੜਾ | Sukhbir Badal

Ayodhya Ram Mandir Donation theft: Suspicion on Champat Rai as SIR Submits Probe Report | LIVE

चापलूसी चलीसा, ईरानी थाली, EMI वाली और NewsClick की बातें | NL Tippani 286

Trump's War on Iran Ends with a "Triumphant" Tehran and a Diminished U.S.: Vali Nasr

