हनुमान का महातांडव: रावण की स्वर्ण लंका जली | LANKA DAHAN | Kendy Series |
लंका दहन - हनुमान जी का महातांडव | The Epic Hanuman Anthem जय श्री राम! जय हनुमान! प्रस्तुत है वीर बजरंगबली के पराक्रम और लंका दहन की शौर्य गाथा पर आधारित एक अत्यंत शक्तिशाली और ऊर्जावान गीत। रावण के अहंकार को पल भर में राख कर देने वाले शिव के रुद्रावतार, पवन पुत्र हनुमान जी की यह स्तुति आपके रोम-रोम में ऊर्जा भर देगी। विशेष जानकारी (Important Note): इस गाने के संगीत और स्वर को आधुनिक AI (Artificial Intelligence) तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। लेकिन इस गीत के बोल (Lyrics) पूरी तरह से ओरिजिनल हैं, जिन्हें स्वयं हमारे द्वारा लिखा गया है। 🎵 गाने के बोल (Lyrics) 🎵 रावण को लगा था कि वो एक साधारण वानर है। उसे क्या पता था, जिसे वो पूंछ में आग लगाने जा रहा है, वो स्वयं अग्नि का भी काल है। गर्वित था दशानन अपने स्वर्ण पर। पर राम दूत ने पल भर में, सब राख कर दिया। हो... हो... होय... होय... सागर लांघ चला वो वीर, राम नाम की लगी है पीर मैनाक पर्वत भी झुका, पर रुका नहीं मेरे राम का तीर सीता माँ की खोज में, एक छलांग में लंका पार सुरसा जैसी राक्षसी का क्षण भर में कर दिया संहार असुरों की नगरी में गूंजा, एक अकेला सिंह दहाड़ अक्षय कुमार को मसल दिया, जैसे तिनका हो या कोई झाड़ डरा नहीं वो काल से, वो मृत्युंजय का अंश है रावण तेरी लंका का, अब होने वाला ध्वंस है सभा में रावण की जब बंदी बन के खड़ा हुआ अभिमान दशानन का उस वानर से ही बड़ा हुआ बोला रावण जला दो पूंछ इस तुच्छ प्राणी की अब देखेगी लंका शक्ति शिव के रुद्रावतार की जय हनुमान, महाबलवान कांपे धरती, कांपे आसमान जय महावीर, बजरंग बली रावण की सोने की लंका जली जय हनुमान, महाबलवान कांपे धरती, कांपे आसमान रुद्र अवतार, मृत्यु के काल राम राम रमे श्री राम, जय महाकाल आग लगी जब पूंछ में तो रूप विकराल धर लिया छोटा सा वो वानर अब नवखंड में छा गया कूदे महल से महल पे, हर तरफ मचा हाहाकार स्वर्ण लंका जलने लगी, ये राम दूत का है प्रहार अग्नि देव भी नमन करे, बजरंगी के तेज को राख में मिला दिया रावण के उस पापी से अहंकार को इंद्रजीत भी कांप उठा, देख मारुति के हुंकार को पवन पुत्र ने पलट दिया, तिलों के इस व्यापार को छल कपट की नगरी को श्मशान उसने बना दिया राम नाम की शक्ति क्या है पूरे ब्रह्मांड को बता दिया सीता माँ से चूड़ामणि ले, वापस लौटने की है बारी राम काज कीन्हें बिना, विश्राम ना मांगे ये ब्रह्मचारी भक्ति की ऐसी शक्ति जो ब्रह्मांड में ना कहीं मिले चीर के सीना दिखा दिया जहाँ राम सिया खुद आके खिले दो केसरी नंदन है, शिव का अभिनंदन है, दुष्टों का भंजन है, भक्तों का चंदन है दो केसरी नंदन है, शिव का अभिनंदन है, दुष्टों का भंजन है, भक्तों का चंदन है अतुलित बलधामं हेम शैलाभदेहं दनुज वन कृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् सकल गुण निधानं वानराणामधीशं जय श्री राम! जय हनुमान! जय हनुमान... 🙏 श्री हनुमान चालीसा 🙏 दोहा श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनउँ रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौ पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥ चौपाई जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥ रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥ महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥ कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥ हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै॥ संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥ बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥ भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज सँवारे॥ लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥ जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥ तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥ तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥ जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥ प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥ दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥ राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥ सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥ आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै॥ भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥ नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥ संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥ सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥ और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥ चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥ साधु-संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥ अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥ राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥ तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम-जनम के दुख बिसरावै॥ अन्तकाल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरि-भक्त कहाई॥ और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥ संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥ जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥ जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥ जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥ तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥ दोहा पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥ #Hanuman #LankaDahan #BajrangBali #ShriRam #HanumanRap #Mahakal #HanumanSong #BhaktiSong #JaiShriRam #SanatanDharma #KendyBrothers

Rudra Roop (रुद्र रूप) | Lanka Dahan Rap 🔥 | Powerful Hanuman Rap Song | Kendy Series

Mewar Ka Swag - Rajputana Hip Hop | Maharana Pratap, Rana Sanga, Rana Kumbha | Rajasthani Rap Song

Guru Ji ko aadesh | guruji ko pranam alakh Hanuman aadesh #hanuman गुरु जी का #आदेश

Bajrang Baan | Hanuman Mantra for Protection | Mantra to Destroy Enemies | Bajrang Baan Mantra

धोरां री प्रीत (Dhora Ri Preet) - New Rajasthani Romantic Love Song | Kendy Series | Rajasthani Duet

रामदूत हनुमान – भाग २ – राम मिलन से सागर लांघन तक | MD MUSIC OFFICIAL

AIGIRI NANDINI: Dark Cinematic Trap 🔱 Aggressive Durga Bass | Cosmic Aarti

Guru Ji ko aadesh | guruji ko pranam alakh Hanuman aadesh #hanuman

SHOORVEER Tribute to BAJIRAO PESHWA बाजीराव पेशवा I Rapperiya Baalam I Jagirdar RV Shraddha Mohite

म्हारी गोरड़ी - Mhari Gordi | New Rajasthani Romantic Song 2026 | New Marwari Song | Kendy Series |

कौन है मेघनाथ जिसमे फाड़ दिया हनुमान जी का छाती | माँ काली हुई क्रोधित | #ramayan #ram #ravan

मेवाड़ का शेर ⚔️ | Maharana Pratap Rap Song | Aggressive Desi Hip-Hop | Kendy Series

Bajrang Baan 🙏 | Powerful Hanuman Mantra for Protection & Strength | Hanuman Special 2026

O Mhari Gori Tu Che Mari Jaan | Rajasthani & Gujarati Romantic Song | Kendy Series |

AIGIRI NANDINI – Powerful EDM | Remove Negative Energy | Durga Maa Music

RAM vs RAVAN | THE FINAL WAR | JAI SHRI RAM POWER RAP | Epic Devotional Anthem #bhaktirap

Saawan Ro Meho | New Rajasthani Romantic Song 2026 | Latest Marwari Monsoon Song | Kendy Series |

🔱 आदेश महाकाल – Part 2 | Sawan Anthem 2026 | Har Har Mahadev | Mahakal Cinematic Trap DJ Remix

Adesh Hanuman ⚡ Alakh Niranjan | Prabhu Shree Ram Ka Adesh | Lakshman Ke Praan | Official Song 2026

