जिन 28 MLA ने Mehbooba Mufti को बनाया था CM, अब उसमें से 18 ने छोड़ दी पार्टी | PDP | NBT

जिन 28 MLA ने Mehbooba Mufti को बनाया था CM, अब उसमें से 18 ने छोड़ दी पार्टी | PDP कभी कश्मीर घाटी में आर्टिकल 370 के हटने के बाद हिंदुस्तानी तिरंगा ना उठाने की धमकी देने वाली महबूबा मुफ्ती आज अपने ही घर में बेगानी हो गई हैं। महबूबा मुफ्ती की पीपल्स डेमॉक्रैटिक पार्टी का सियासी किला दरक गया है और अब हालत ये है कि किसी संभावित चुनाव की स्थिति में महबूबा को तमाम सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं मिल पा रहे हैं। एक जमाने में महबूबा मुफ्ती ने जिन 28 विधायकों के सहारे अपनी सत्ता का रास्ता तय किया था, अब उनमें से 18 ने उनका दामन छोड़ दिया है। इन नेताओं में से कई ने या तो अपनी पार्टी बना ली है, या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काम कर रहे हैं। मुफ्ती मोहम्मद सईद के जमाने से कश्मीर में जिन नेताओं ने पीडीपी का झंडा बुलंद किया था, अब उनमें से आधे से अधिक महबूबा के साथ तक नहीं। महबूबा मुफ्ती की पार्टी से नेताओं का ये मोहभंग उस वक्त हुआ, जब कश्मीर में राज्यपाल शासन के कालखंड की शुरुआत हुई। उस वक्त तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अगुवाई में केंद्र ने राज्य की सत्ता की चाबी हाथ में ली तो दरकता किला देखकर महबूबा के खास उनका साथ छोड़ने लगे। हसीब द्राबू सरीखे नेताओं से हुई शुरुआत के बाद अब पीडीपी के थिंक टैंक रहे अल्ताफ बुखारी, नईम अख्तर, चौधरी जुल्फिकार अली जैसे नेताओं ने महबूबा का दामन छोड़ने में ही भलाई समझी। इनमें सबसे बड़ा नाम अल्ताफ बुखारी का है, जिन्होंने पीडीपी का दामन छोड़ने के बाद 'अपनी पार्टी' नाम का दल बनाया था। अल्ताफ बुखारी उन लोगों में थे, जिन्हें एक जमाने में महबूबा और मुफ्ती मोहम्मद सईद का सारथी कहा जाता था। कश्मीर के तमाम संकट के वक्त अल्ताफ अपने दल के ट्रबलशूटर कहे जाते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पार्टी बना ली और अब हाल ही में हुए डीडीसी इलेक्शन के दौरान पीडीपी के कई नेताओं को तोड़कर इसमें शामिल करा लिया। अल्ताफ के अलावा जम्मू-कश्मीर में करनाह के विधायक राजा मंजूर, बटमालू के नूर मोहम्मद शेख, रफियाबाद से यावर अहमद मीर, बारामूला से जावेद हुसैन, सोनावर से अशरफ मीर, नूराबाद से अब्दुल मजीद, कोकरनाग से अब्दुल रहीम राथर, दरहाल से चौधरी जुल्फिकार अली, राजौरी से चौधरी कमर हुसैन ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया। बगावत के बीच महबूबा ने कुछ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में पार्टी से बाहर किया था। इन नेताओं में इमरान राजा अंसारी, आविद अंसारी, मोहम्मद अकबर, खालिक बांड तथा सईद बशारत बुखारी शामिल थे। इन सभी ने विदेशी राजनायिकों तथा एलजी से पिछले साल मुलाकात की थी। बाद में इसमें से तीन पीपल्स कॉन्फ्रेंस और दो नैशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इन सभी के बीच महबूबा ने जब अपनी जमीन को दरकते देखा तो उन्होंने नैशनल कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व स्वीकारना बेहतर समझा और फिर गुप्कार अलायंस का हिस्सा होकर डीडीसी चुनाव में उतरीं। हालांकि तमाम कोशिशों और सियासी हथकंडों के बावजूद कश्मीर की आवाम ने अब महबूबा को नकार दिया और अब आलम ये है कि सियासी पिच पर महबूबा का झंडा उठाने वाला कोई भी नहीं। #MehboobaMufti #PDP #PDPMLA #NBT -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Please Like and Subscribe and Click the Bell Icon to Get New Video Updates -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes  

Sucherita Kukreti | मस्जिद पर एक्शन..भड़के नमाजी! Yogi का ऑर्डर, भारी फोर्स तैनात | UP Politics
▶︎

Sucherita Kukreti | मस्जिद पर एक्शन..भड़के नमाजी! Yogi का ऑर्डर, भारी फोर्स तैनात | UP Politics

Mehbooba Mufti : उमर अब्दुल्ला के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार | Omar Abdullah
▶︎

Mehbooba Mufti : उमर अब्दुल्ला के बयान पर महबूबा मुफ्ती का पलटवार | Omar Abdullah

PM Modi ने Jalandhar से विरोधियों की धज्जियां उड़ा दी ! Live
▶︎

PM Modi ने Jalandhar से विरोधियों की धज्जियां उड़ा दी ! Live

Maulana vs Estb/US-Iran Escalation Trap?/Houthis’ Entry/Trump&JD Vance/GSP+ Revocation?! Najam Sethi
▶︎

Maulana vs Estb/US-Iran Escalation Trap?/Houthis’ Entry/Trump&JD Vance/GSP+ Revocation?! Najam Sethi

अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हाहाकार,  बुलडोज़र चला तो यूनिवर्सिटी ख़त्म हो जाएगी
▶︎

अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर हाहाकार, बुलडोज़र चला तो यूनिवर्सिटी ख़त्म हो जाएगी

ईरान-अमेरिका के बीच तेज़ हुए हमले, क्या होगा खाड़ी में?
▶︎

ईरान-अमेरिका के बीच तेज़ हुए हमले, क्या होगा खाड़ी में?

Sheikh Abdul Rashid जेल से रिहा, Farooq Abdullah और Mehbooba Mufti की सियासत पर संकट!| J&k Elections
▶︎

Sheikh Abdul Rashid जेल से रिहा, Farooq Abdullah और Mehbooba Mufti की सियासत पर संकट!| J&k Elections

शक्ति कपूर के परिवार का कपिल ने किया शानदार स्वागत | The Kapil Sharma Show S2 | New Episode 2026
▶︎

शक्ति कपूर के परिवार का कपिल ने किया शानदार स्वागत | The Kapil Sharma Show S2 | New Episode 2026

Abhinay Sir ने Paper Leak को लेकर Dharmendra Pradhan और PM Modi को घेरा । Rahul Gandhi।Abhinay Maths
▶︎

Abhinay Sir ने Paper Leak को लेकर Dharmendra Pradhan और PM Modi को घेरा । Rahul Gandhi।Abhinay Maths

CJP प्रदर्शन बना दिल्ली कमिश्नर की विदाई की वजह? Police Chief पर केंद्र क्यों नाराज़ हुआ?
▶︎

CJP प्रदर्शन बना दिल्ली कमिश्नर की विदाई की वजह? Police Chief पर केंद्र क्यों नाराज़ हुआ?

Tejashwi Yadav के विदेश जाते ही RJD में बड़ा बवाल! NDA के साथ जाएंगे 4 में से 2 सांसद?
▶︎

Tejashwi Yadav के विदेश जाते ही RJD में बड़ा बवाल! NDA के साथ जाएंगे 4 में से 2 सांसद?

Dumdar 10: मोदी का मिडनाइट मंथन, शुरू ऑपरेशन डिलिमिटेशन! PM Modi | Delimitation Bill | Rahul Gandhi
▶︎

Dumdar 10: मोदी का मिडनाइट मंथन, शुरू ऑपरेशन डिलिमिटेशन! PM Modi | Delimitation Bill | Rahul Gandhi

जब वहीदा रहमान ने सुनाया अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारने का किस्सा | The Kapil Sharma Show S2 | Episode
▶︎

जब वहीदा रहमान ने सुनाया अमिताभ बच्चन को थप्पड़ मारने का किस्सा | The Kapil Sharma Show S2 | Episode

Bulandshahr के लिए CM Yogi ने कर दिया करोड़ों का ऐलान, सपा पर कसा तंज
▶︎

Bulandshahr के लिए CM Yogi ने कर दिया करोड़ों का ऐलान, सपा पर कसा तंज

Mehbooba Mufti PC LIVE: जम्मू -कश्मीर से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PDP
▶︎

Mehbooba Mufti PC LIVE: जम्मू -कश्मीर से पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की प्रेस कॉन्फ्रेंस | PDP

Iran US War: ईरानी औरतों का 'सच' सुनकर चौंक जाएंगे! | Ashish Pandey Podcast with Sumaira Khan
▶︎

Iran US War: ईरानी औरतों का 'सच' सुनकर चौंक जाएंगे! | Ashish Pandey Podcast with Sumaira Khan

महबूबा मुफ्ती बनी कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री | Mehbooba Mufti Sworn in First Woman CM of J&K
▶︎

महबूबा मुफ्ती बनी कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री | Mehbooba Mufti Sworn in First Woman CM of J&K

पवन खेड़ा मिले सोनम वांगचुक से, अनशन को दिया नैतिक समर्थन  अब सरकार कब बोलेगी?
▶︎

पवन खेड़ा मिले सोनम वांगचुक से, अनशन को दिया नैतिक समर्थन अब सरकार कब बोलेगी?

PDP Chief Mehbooba Mufti ने Yaseen Malik को हो रही सजा के लिए कर दी ये डिमांड, देखिए रिपोर्ट
▶︎

PDP Chief Mehbooba Mufti ने Yaseen Malik को हो रही सजा के लिए कर दी ये डिमांड, देखिए रिपोर्ट

Chaos in PoK and Balochistan: Is Pakistan Breaking Apart? । CFTV। Major Samar Pal Singh Toorr
▶︎

Chaos in PoK and Balochistan: Is Pakistan Breaking Apart? । CFTV। Major Samar Pal Singh Toorr