KTM 390 Duke 350 First Ride review: कम कीमत, कितना कम परफॉर्मेंस?

KTM ने भारत में नई 390 Duke 350 लॉन्च कर दी है। नई बाइक अब 349cc इंजन के साथ आती है और इसकी कीमत ₹2.77 लाख (ex-showroom) रखी गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 399cc इंजन वाली Duke अब भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी, लेकिन अब उसे 390 Duke R के नाम से बेचा जाएगा। इस फर्स्ट राइड रिव्यू में हम जानेंगे: ✅ नई Duke 350 में क्या-क्या बदलाव हुए हैं ✅ 349cc और 399cc इंजन के बीच क्या फर्क है ✅ क्या परफॉर्मेंस में बड़ा अंतर महसूस होता है? ✅ 0-60 और 0-100 के आंकड़े क्या कहते हैं? ✅ नई कलर स्कीम और सीट हाइट में क्या बदलाव हैं? ✅ क्या कम कीमत इसे ज्यादा समझदारी वाली Duke बनाती है? नई Duke 350 शुरुआती एक्सेलरेशन में काफी हद तक 390 Duke R जैसी महसूस होती है, लेकिन मिड-रेंज और टॉप-एंड पर कुछ अंतर जरूर नजर आता है। वहीं ब्रेकिंग और हैंडलिंग अभी भी Duke की पहचान बने हुए हैं। तो क्या आपको नई Duke 350 खरीदनी चाहिए या फिर 390 Duke R पर ज्यादा पैसा खर्च करना चाहिए? वीडियो देखें और कमेंट्स में अपनी राय जरूर बताएं।