नगर में कूदने वाले आकाश ओर रश्मि के चार्जिंग केबल से बंधे मिले हाथ
#todayexpressnews #faridabad #news फरीदाबाद - कल आगरा नहर में शादीशुदा महिला और युवक के छलांग लगाने के 24 घंटे बाद मिले दोनों के शव। दोनों के हाथ डाटा केबल से बंदे मिले - परिजन लग रहे हैं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप - पुलिस कर रही है मामले की जांच । एंकर - फरीदाबाद की आगरा नहर में शादीशुदा महिला और युवक के छलांग लगाने के मामले में 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। इस मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। दोनों के हाथ मोबाइल चार्जिंग केबल से बंधे मिले। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां महिला के पति ने युवक पर उसकी पत्नी को लंबे समय से परेशान करने का आरोप लगाया, वहीं युवक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वीओ-1 फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र स्थित आगरा नहर में कूदे शादीशुदा महिला रश्मि उर्फ रजनी और युवक आकाश उर्फ अक्कू के शव एसडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद किए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वीओ-2 शव बरामद होने के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के अनुसार युवक का बायां हाथ और महिला का दायां हाथ मोबाइल चार्जिंग केबल से बंधा हुआ था। घटना के बाद दोनों परिवार बीके सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां मीडिया के सामने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। वीओ-3 मृतक महिला के पति शिवम चौधरी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट थी और जिम जाने के दौरान उसकी पहचान आकाश से हुई। उनका कहना है कि आकाश ने किसी तरह उनकी पत्नी का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। इस संबंध में पहले पुलिस चौकी में शिकायत भी दी गई थी। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए कि दोनों की मौत आखिर कैसे हुई। बाइट – शिवम चौधरी, मृतका के पति वीओ-4 वहीं आकाश उर्फ अक्कू के परिजनों ने महिला पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आकाश की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। बाइट – आकाश के परिजन वीओ-5 उधर पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों एक-दूसरे को जानते थे। संभवतः दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट – प्रदीप मोर, एसएचओ, थाना बीपीटीपी फिलहाल इस मामले में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। क्या यह आत्महत्या थी या फिर किसी साजिश का हिस्सा? इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

Delhi CM Rekha Gupta के इलाके में पक्की रजिस्ट्री क्यों हुई रद्द और चला bulldozer ? Sharad Sharma

'वांगचुक मर जाए तो खुशी..', भाजपाई पगलाए, Rahul मैदान में आए! Hemant Atri

Delhi के मशहूर Sadar Bazar के व्यापारी सीवर के गंदे पानी मे काम करने को मजबूर, Sharad Sharma Report

🚨US-Iran समझौता ख़त्म! | Kuwait Jordan पर सुपर हमले | Azad Bol India | Adil Khan Azad | 18 July 2026

Superstar Ravi Teja ''RAILWAY OFFICER'' | New Released Full South Hindi Dubbed Movie | Sreeleela |HD

Political Bombshell: Ayesha Gulalai Targets Maulana With Serious Accusations

Pandey ji marries a 12-year-old girl over unpaid debt,@FSNEWSTimes

जाते जाते सोनम वांगचुक कर गए मोदी शाह का बहुत बड़ा काम, अस्पताल से आई 9 बड़ी खुशखबरी

हैरान कर गया KANPUR की निक्की का सुसाइड लेटर... सास-ससुर-देवर के लिए लिखी ऐसी बात !

India to Bangladesh Journey||Bangladesh Visa, Documents, Flight, Sim||Bangladesh vlog

Delhi से सटे Faridabad की कॉलोनी में चलेगा मोदी सरकार का bulldozer, Sharad Sharma Report

Hrithik Roshan ने Amitabh Bachchan को दिखाई रीढ़, अकेले पड़े Amir Khan,पूर्व पत्नी Sonam के साथ

Ghaziabad : 4 घंटे से खोज रहे थे मम्मी-पापा, गाजियाबाद गैंगरेप में बड़ा खुलासा | India News

🤣 Aamir Khan की अगर एक भी लुगाई हरियाणा की होती तो.. | Arun Gemini | Hasya Kavi Sammelan Comedy 2026

Exploring Deep Tamil Nadu's Best Food 🇮🇳

दो अनाथ भाइयों की किस्मत | Do Anath Bhaiyo Ki Kismat | Hindi kahaniya | Parivarik Hindi Kahani

Bulldozer Action on Muslims: Bulldozers Run Over Sambhal Mosque, Shocking Discovery Inside Stuns ...

दिल्ली के सुभाष नगर में भड़के लोग | 3-3 मंजिला झुग्गियों पर चला बुलडोजर | Subhash Nagar | Delhi News

कादर खान जॉनी लीवर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी kader khan johnny lever Khuddar & Haqeeqat Comedy

