Shivbaba कहते हैँ ये एक संकल्प कर के देखो / Meditation भी आगे है

Shivbaba कहते हैँ ये एक संकल्प कर के देखो / Meditation भी आगे है |"सब कुछ तेरा" - संकल्प करें और अपने जीवन में चमत्कार देखें - भंडारी और भंडारे भरपूर हो जाएंगे*।शिव बाबा कहते हैं :--1)* जो अपने घर को परमात्मा शिवबाबा का घर समझते हैं, वे मानों ब्रह्मा भोजन ही खाते हैं! उनके भंडारे और भंडारी सदा भरपूर रहते हैं! जितना जितना हम मन से, हमारे पास जो कुछ भी है, वह मेरे को तेरे में परिवर्तन करते हैं, उतना ही हमारा मन शांत और शक्तिशाली बनता है। हमारी स्थिति निर्विघ्न बनती है। हमें हर कार्य में, संबंधों में सफलता मिलती है। घर में कोई भी वस्तु, पदार्थ या धन की कभी कमी नहीं होती। हमारे भंडारे और भंडारी सदा भरपूर रहते हैं। 2) "सब कुछ तेरा करने से.. मेरा कुछ नहीं, सब तेरा है! जब तेरा है तो फिक्र किस बात का? जिन्होंने सब कुछ तेरा किया, वही बेफिक्र बादशाह बनते हैं!" बाबा कहते हैं - "तेरा और मेरा शब्द में थोड़ा सा अंतर है। तेरा कहना माना सब प्राप्त होना, और मेरा कहना माना सब गंवाना। द्वापर से मेरा-मेरा कहा, तो क्या हुआ? सब गंवा दिया! तंदुरुस्ती भी चली गई, मन की शांति भी चली गई और धन भी चला गया.. कहां विश्व के राजन और कहां छोटे-मोटे दफ्तर में क्लर्क बन गए! बिजनेसमैन हो गए! जो विश्व के महाराजा के आगे कुछ नहीं है!"*3)* "मेरा कहना अर्थात मूंझना, तेरा कहना अर्थात मौज में रहना।" 4)* "कुछ भी मेरा है तो बोझ है, इसीलिए तेरा-तेरा कहते फरिश्ता बनो।" 5)* "सब कुछ तेरा और तेरा कहने से ही फायदा है। इसमें बाप का फायदा नहीं है, आपका फायदा है! क्योंकि मेरा कहने से फंसते हो, तेरा कहने से न्यारे बन जाते हो। मेरा कहने से बोझ वाले बन जाते हो और तेरा कहने से डबल लाइट, ट्रस्टी बन जाते हो।" तो जितना जितना हम मन ही मन यह अभ्यास करेंगे कि सब कुछ तेरा.. सब कुछ तेरा.. सब कुछ तेरा.. यह तन, मन, धन, संबंध, संपर्क, सब कुछ तेरा..., तो उतना हमारी स्थिति हल्की रहेगी, हम बेफिक्र रहेंगे! निश्चिंत रहेंगे! निर्भय रहेंगे! शक्तिशाली बनेंगे! हमें दिन में कई बार योग करते समय 'सब कुछ तेरा' का अभ्यास करना है। एकाग्र करेंगे मस्तक के बीच.. मैं आत्मा.. ज्योति स्वरूप... एक पॉइंट ऑफ लाइट.. मैं शांत स्वरूप आत्मा हूं.. मेरा स्वभाव शांत है... शांति मुझ आत्मा की शक्ति है... बुद्धि रूपी नेत्र के सामने देखें - परमात्मा शिवबाबा.. ज्योति स्वरूप.. परमपिता परमात्मा शिवबाबा ज्ञान के सागर.... गुणों के सागर... सर्वशक्तिवान... हम उनकी संतान मास्टर सर्वशक्तिवान... अनुभव करें, परमात्मा शिवबाबा से एक लाइट की तार निकल मुझ आत्मा में कनेक्ट हो चुकी है... हम बाबा से कंबाइंड हैं... कंबाइंड होने से उनकी सर्व शक्तियां हमें मिलती रहेंगी... हमारा मन शक्तिशाली रहेगा.. हमें हर कार्य में सफलता मिलेगी... अभी शिवबाबा ज्योति स्वरूप पर बुद्धि को एकाग्र कर हम उनसे दिल से बातें करेंगे - बाबा! आपने मुझे स्वस्थ मन दिया.. स्वस्थ तन दिया.. धन से भरपूर किया.. हम आपका दिल से शुक्रिया करते हैं!! यह सब आपका है, मेरा कुछ नहीं.. सब कुछ तेरा... सब कुछ तेरा... सब कुछ तेरा... मैं आपको तन-मन-धन से समर्पित हूं.. मेरे इस जीवन का हर समय, संकल्प, संपत्ति, मेरा हर कर्म, सर्व संबंध, यह तन और यह घर सब आपका है! हम इसे संभालने वाले केवल ट्रस्टी हैं, सदा निश्चिंत हैं, बेफिक्र हैं... इस परिवार में रहने वाले हर सदस्य आपके हैं... इस परिवार में सदा सुख शांति है.. सभी आत्माएं हेल्थ, वेल्थ और हैप्पीनेस से भरपूर हैं... इस घर की भंडारी और भंडारे सदा भरपूर हैं... सब कुछ तेरा... सब कुछ तेरा... सब कुछ तेरा... करनकरावनहार करा रहे हैं, मैं ट्रस्टी हूं.. मैं निमित्त हूं... मैं परमात्मा का एक इंस्ट्रूमेंट हूं... इस अभ्यास को हम जितना जितना बढ़ाते जाएंगे, उतना ही हमारे अवचेतन मन में जैसे एक रिकॉर्डिंग हो जाएगा, कि सब कुछ तेरा.. सब कुछ तेरा.. सब कुछ तेरा.. और जब भी कोई इमरजेंसी हो, कोई विघ्न आ जाए या कोई समस्या आ जाए; वह चाहे धन की हो, या शरीर की हो, या चाहे संबंधों में कुछ ऊपर-नीचे हो जाए, तो इन परिस्थितियों में हम हल्के रहेंगे.. हम निश्चिंत रहेंगे... हमारा मन शांत और शक्तिशाली रहेगा... क्योंकि मेरा कुछ भी नहीं.. बाबा! सब कुछ तेरा..! सब कुछ तेरा..! सब कुछ तेरा...!! #brahmakumaris #gyanmoti #aajkimurli #bkclasses #shivbaba #brahmakumaries #bk #omshanti #bkusha ‪@ShivaOurSoulFather‬

Shivbaba | बच्चों की अमृतवेले अति विशेष जिम्मेवारी अन्त तक ज़रूर सुनें
▶︎

Shivbaba | बच्चों की अमृतवेले अति विशेष जिम्मेवारी अन्त तक ज़रूर सुनें

Shivbaba said today that if you keep saying self-respect and keep rotating the rosary, you will e...
▶︎

Shivbaba said today that if you keep saying self-respect and keep rotating the rosary, you will e...

महादेव के 5 आभूषणों का आध्यात्मिक रहस्य | 16 मिनट गहन अनुभूति राजयोग कमेंट्री- Powerful Meditation
▶︎

महादेव के 5 आभूषणों का आध्यात्मिक रहस्य | 16 मिनट गहन अनुभूति राजयोग कमेंट्री- Powerful Meditation

कोई कार्य रुका हुआ है तो ये अभ्यास करो || सब कार्य बनने लगेंगे- Powerful Meditation
▶︎

कोई कार्य रुका हुआ है तो ये अभ्यास करो || सब कार्य बनने लगेंगे- Powerful Meditation

Thanking Shiv Baba like this will 100% change your and your family's destiny, try it and see the ...
▶︎

Thanking Shiv Baba like this will 100% change your and your family's destiny, try it and see the ...

151 बार – मैं पवित्रता का फरिश्ता हूँ | BK Rajyoga Meditation | Shiv Baba Powerful Sankalp
▶︎

151 बार – मैं पवित्रता का फरिश्ता हूँ | BK Rajyoga Meditation | Shiv Baba Powerful Sankalp

Brahma kumaris powerful New meditation। ज्वालामुखी मेडिटेशन bk pooja
▶︎

Brahma kumaris powerful New meditation। ज्वालामुखी मेडिटेशन bk pooja

Put the glory of Shiv Baba directly into your subconscious mind for a happy and prosperous life.
▶︎

Put the glory of Shiv Baba directly into your subconscious mind for a happy and prosperous life.

SHIVBABA | धन बढ़ाने का BEST तरीका
▶︎

SHIVBABA | धन बढ़ाने का BEST तरीका

आपकी हर बात बाबा तक पहुँच जाएगी || ये योग आपकी बुद्धि को क्लियर बनाएगा- Powerful BK Meditation
▶︎

आपकी हर बात बाबा तक पहुँच जाएगी || ये योग आपकी बुद्धि को क्लियर बनाएगा- Powerful BK Meditation

Sakash through Mansa Seva / Meditation Commentary / 15 Minute Meditation for 63 Births
▶︎

Sakash through Mansa Seva / Meditation Commentary / 15 Minute Meditation for 63 Births

Shivbaba को याद कर एक बार पढ़ दें और ऐसे धन्यवाद ज़रूर करें | Brahmakumaris
▶︎

Shivbaba को याद कर एक बार पढ़ दें और ऐसे धन्यवाद ज़रूर करें | Brahmakumaris

In remembrance of Shivbaba tonight and Amritvela, just read and give blessings, take blessings | ...
▶︎

In remembrance of Shivbaba tonight and Amritvela, just read and give blessings, take blessings | ...

इस योग से सारी चिंतायें- फिक्र तुरंत मिट जाएंगी || आत्मा एकदम लाइट बन जाएगी- Powerful Meditation
▶︎

इस योग से सारी चिंतायें- फिक्र तुरंत मिट जाएंगी || आत्मा एकदम लाइट बन जाएगी- Powerful Meditation

Shivbaba को शान्ति से ये पढ़ कर रात को और अमृतवेले सिर्फ सुना देना
▶︎

Shivbaba को शान्ति से ये पढ़ कर रात को और अमृतवेले सिर्फ सुना देना

15 Minute Meditation Commentary for Daily Energising: Hindi: BK Shivani
▶︎

15 Minute Meditation Commentary for Daily Energising: Hindi: BK Shivani

अमृतवेला, एक बाप के सिवाय और कोई याद न आये | BK Sachin bhai ji | Ishvariya Khajana
▶︎

अमृतवेला, एक बाप के सिवाय और कोई याद न आये | BK Sachin bhai ji | Ishvariya Khajana

योग में इस तरह से बोलें बाबा फिर देखें बाबा शब्द का कमाल ! Bk Karan Bhai | Bk Meditation Hk |
▶︎

योग में इस तरह से बोलें बाबा फिर देखें बाबा शब्द का कमाल ! Bk Karan Bhai | Bk Meditation Hk |

Read today in memory of Shivbaba | Brahmakumaris | Amritvele Meditation | The power of the soul w...
▶︎

Read today in memory of Shivbaba | Brahmakumaris | Amritvele Meditation | The power of the soul w...

ये योग करने से घर मे कोई भी कमी नहीँ रहेगी || सब भंडारे भरपूर हो जाएंगे- Guided Meditation
▶︎

ये योग करने से घर मे कोई भी कमी नहीँ रहेगी || सब भंडारे भरपूर हो जाएंगे- Guided Meditation