धर्मपाल सैनी बने किसानों की प्रेरणा ! जैविक खेती से कर रहें है लाखों की कमाई
संजय राघव/सोहना. पिछले कुछ सालों से किसान बढ़ते खर्चे और घटती आमदनी को देख फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं का उपयोग कर रहा है. लेकिन ये ना केवल लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि इससे जमीन की उपजाऊ क्षमता पर भी असर पड़ता है. जब किसानों में जागरूकता बढ़ी तो जैविक खेती को अपनाने लगे. बाजार में अब जैविक सब्जियों की डिमांड बढ़ती जा रही है. आज भी कुछ किसान ऐसे हैं जो जैविक खेती कर लोगों की सेहत के साथ जमीन की उपजाऊ क्षमता को भी सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे ही एक किसान हैं सोहना के 70 वर्षीय किसान धर्मपाल सैनी. जो लंबे समय से जैविक खेती कर रहे हैं. धर्मपाल सैनी का कहना है कि फसल चाहे 10 प्रतिशत कम हो लेकिन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. धर्मपाल सैनी को जैविक खेती को लेकर सरकार की तरफ प्रगतिशील किसानों की सूची में नामजद किया गया था. धर्मपाल सैनी 4 एकड़ जमीन में अलग-अलग तरह की फसलें व सब्जी उगाते हैं. जैविक खेती की ओर सरकार के जागरूकता और ट्रेनिंग अभियान से जुड़कर अपने गांव में खेती करते हैं. धर्मपाल सैनी का कहना है कि इससे ना केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि जमीन की उपजाऊ क्षमता भी बनी रहती है. हरियाणा सरकार कर चुकी है सम्मानित जैविक सब्जियां को लेकर धर्मपाल सैनी का नाम डी. एच. ओ. द्वारा हरियाणा सरकार के पास भेजा गया था. जिसके चलते हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें 50 हजार का इनाम भी दिया गया. हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को यह प्रोत्साहन राशि दी जाती है इसका भी स्वागत धर्मपाल सैनी करते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार जब किसानों का प्रोत्साहन करती है तो कहीं ना कहीं किसानों को भी यह बात प्रेरित करती है. अन्य किसानों को भी कर रहे जागरूक वैसे तो 1980 से धर्मपाल सैनी खेती कर रहे हैं. लेकिन 5 वर्ष पहले शुरू उन्होंने हॉर्टिकल्चर विभाग से ट्रेनिंग की और अब आर्गेनिक खेती कर अच्छी फसल उगा रहे हैं. वहीं इसके साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा दी गई ट्रेनिंग से अपने गांव के किसानों से रूबरू करवाते हैं और उनको खेती करने का तरीका भी समझाते हैं. जैविक खेती में यह है समस्या वहीं धर्मपाल सैनी ने बताया कि जैविक खेती में कुछ मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है. रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं की मात्रा जमीन में बढ़ी हुई है. यही कारण है कि अगर कोई किसान आर्गेनिक खेती करना शुरू करता है तो उसे एक या दो साल नुकसान हो सकता है. इस नुकसान का मुख्य कारण यही है कि जमीन रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाओं की आदि हो चुकी है.

100 एकड़ का अनोखा फार्म 💯 Integrated farming से करोड़ों का टर्नओवर | Potato seed | Vegetable Farming

मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे खराब 10 सब्ज़ियां | Worst 10 Vegetables For Diabetics

पहली बारिश के बाद गार्डन बिल्कुल बदल गया! देखो क्या हुआ पौधों का | टेरेस गार्डन टूर

कैसे एक इंजीनियर बना मोतियों की खेती का सफल किसान I Pearl Farming I Moti ki kheti

गाजर और शकरगन्दी का गुड़ बेचकर किसान कमा रहा लाखो रूपये महीना, लाइन में लगकर लोग खरीदते है गुड़

Worst Plane Landing Fails Caught on Camera

Kheti के PQNK मॉडल में खर-पतवार नियंत्रण कैसे करें ? || Weed management in Paddy Crop || Part 3

The amazing invention of a 65-year-old carpenter amazed engineers! Homemade woodworking tools.

हरियाणा के जिला "रेवाड़ी " के प्रगतिशील किसान श्री "यशपाल" की सफलता की कहानी #Horticulture #Haryana

200+ फूल एक गमले में! 🌼 Guldaudi Complete Care Guide | Nursery Secret + 5 Mistakes

मछली पालने के लिए SBI बैंक ऐसे देगा लोन। Fish farming loan I Apni Kheti Apna Bank I E-02

60-year-old carpenter's amazing invention surprises billions of people with this wood trick!

Rekha जी को रुलाने के बाद Amitabh ने पोंछे उनके आंसू || The Kapil Sharma Show || Latest Episode ||

تلاوة القرآن للدراسة والتركيز 📚🕛 | راحة وطمأنينة | Peaceful Focus Quran | محمد هشام

Mix WD-40 with CEMENT! AMAZING results that most people can't imagine!

Easiest Plant To Grow To Sustain Your Family!

Ireland v India | 1st T20I, 2026 | Match Highlights | Ireland Won by 34 runs

Open ANY Lock without a key in a flash!Smart DIY Tips

हरियाणा के सब्जी उत्कृष्ता केंद्र करनाल में मिट्टी रहित मीडिया में पौध तैयार करना #Horticulture

