ऐ मेरे सद्गुरु प्यारे... तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी | Asharamji Bapu |New Bhajan
He mere Sadguru Pyare... Tere Tan-man -dhan ki tapasya, tere jeevan ki kurbaani... | Sant Shri Asharamji Bapu | New Bhajan Lyrics ऐ मेरे सद्गुरु प्यारे, तेरा जन्म है कैसा रूहानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी । ऐ मेरे सद्गुरु प्यारे, तेरा जन्म है कैसा रूहानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ जब हम बैठे थे सुखों में, तू सुखा रहा था तन को; जब हम बैठे थे घरों में, तू भुला रहा था मन को । जग में रह कर सब भूला, ना भोजन चाहा न पानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ गुरुदर पर सेवा थे करते, हाथों से खून था बहता; पर गुरुसेवा में तत्पर, इस देह का भान था भूलता । संकल्प यही बस दृढ़ था, गुरुआज्ञा प्रथम निभानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ गुरुदेव के प्रेम की खातिर, हर दिन सहते थे तितिक्षा; दिन रैन वो ज्वाला से थे, हर पल थी अग्नि-परीक्षा । हर मूल्य पे लक्ष्य को पाना, ये बात थी मन में ठानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ नगर सेठ कहलाने वाला, गुरुदर पे मरता मिटता; तेरी मर्जी पूरण हो, ये ध्यान हृदय में धरता । बस निराकार ने थामा, ना होने दी कुछ हानि; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ वो कैसी रातें होंगी, प्रभु-प्रेम में जब तू रोया; दुनिया थी नींद में सोती, तू अपने आप में खोया । अति दिव्य है और अलौकिक, तेरी महिमा न जाय बखानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ माँ का आँचल बिसराया, पत्नी का प्रेम ठुकराया; किन-किन राहों पे चल के, इस ब्रह्मज्ञान को पाया । फिर आत्म में ही रहा तू, चालीस दिन की वो निशानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ था आसोज सुद दो दिन, और संवत् बीस इक्कीस; मध्याह्न ढाई बजे, मिल गया ईश से ईश । पानी में मिल गया पानी, फिर दोनों हो गये फानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ ये रोशनी कैसे फूटी, जग गयी है सारी धरती; अम्बर भी प्रकाश से फूटा, नस-नस में ज्योति भर दी । सब जड़ और चेतन जागा, लगे संत की बात फैलाने; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ गुरु सत्य का रस पिलाया, तन-मन-हृदय में समाया; हर नस-नस में पहुँचा वो, हर रुह को ‘ॐ’ जपाया । वो रस मेरी आँखों से छलके, गुरुप्रेम का बनकर पानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ हर तरफ है आतम-दर्शन, हर तरफ है नूर नूरानी; हर तरफ है तेरा उजाला, हर तरफ है तू ब्रह्मज्ञानी । सदियों तक जो गूँजेगी, है आज की तेरी कहानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ दरिद्र नारायण की सेवा करते, है अपना आप लुटाया; गली-गली गाँव में जाकर, सबको ही सुख पहुँचाया । है विश्व-शिखर पर चमका, भारत का रत्न नूरानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ हम ना भूले उस तप को, कैसे तूने गुरु को रिझाया; किन-किन राहों पे चल के, इस ब्रह्मज्ञान को पाया । जन्मों की तपन मिटाये, ये ब्रह्म को छूती वाणी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ इन कठिन पलों में भी तू, किस शान से है मुस्काया; जग को सत् राह दिखायी, कष्टों में तन को तपाया । रो-रो इतिहास कहेगा, दी तूने जो कुर्बानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ संकल्प मात्र से जिनके, सृष्टि भी बदले नजारे; इतना कुछ होने पर भी, …(२) ना जाने मौन क्यों धारे । दुनिया ने इतना सताया, फिर भी मुस्काये ज्ञानी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ संस्कृति के रक्षक को ही, दुनिया ने जेल पहुँचाया; झूठे इल्जाम लगाकर, देखो संत को कैसे सताया । सूरज को कौन ढकेगा, वो स्वयं प्रकाश का स्वामी; तेरे तन-मन-धन की तपस्या, तेरे जीवन की कुर्बानी ॥ ऐ मेरे सद्गुरु प्यारे, तू दे रहा कैसा इशारा, जैसा तू ब्रह्म में स्थित है, वैसा हो बोध हमारा ॥ …(३) To Get High-Quality Satsang Videos of Sant Shri Asharamji Bapu and Shri Sureshanandji Please Subscribe, Like, Comment and Share “Asharamji Bapu” YouTube Channel. For Satsang Library Join Us : / @asharamjibapu Click on Link to Subscribe Now - https://www.youtube.com/asharamjibapu... Join us on Telegram to get daily updates click here - http://t.me/asharamjibapuofficial Keep Connected with us on Social Media Platforms Follow on Facebook - / asharamjibapu Twitter - / asharamjibapu__ Instagram - / asharamjibapu #AsharamjiBapu #SantShriAsharamjiBapu #Satsang #SantShriAsharamjiAshram

रब मेरा सद्गुरू बनके आया | पंजाबी भजन | HD | Sant Shri Asharamji Bapu

श्री गुरुगीता नया रूप नए अंदाज में सुंदर भजन

सतगुरु सा म्हाने प्रेम प्यालो पायो | ऐसा भजन नहीं सुना होगा आपने | New Rajasthani Bhajan 2026

नारायण नारायण नारायण ॐ… संकीर्तन | Narayan Narayan Om... Sankirtan | HD | Sant Shri Asharamji Bapu

श्री हनुमान चालीसा 🌺🙏 shree hanuman chalisa original video 🙏🌺 gulshan kumar hariharan full hd

आज तक का सबसे सुंदर भजन | Jogi Re – Kya Jadu Hai Tere Pyar Mein | Heart Touching Non Stop

संसार में कोई किसीका नहीं… यह सत्संग आपकी आँखें खोल देगा | HD | Sant Shri Asharamji Bapu

मधुर-मधुर नाम हरि हरि ॐ… संकीर्तन | HD | Sant Shri Asharamji Bapu

मंगलवार भक्ति भजन : हनुमान चालीसा, हे दुःख भंजन, हनुमान अमृतवाणी, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक व आरती

Mangal Mangal Naam Kirtan

New Edition Of Shri Asharamayan Path | श्री आशारामायणजी पाठ | नया संस्करण | St Sri Asharamji Ashram

पूज्य आशारामजी | NEW श्री आशारामायण पाठ | LYRICAL। अहमदाबाद आश्रम संध्या | Sant Sri Asharamji Ashram

ना जाओ, ना जाओ सद्गुरु… | विदायी गीत | HD | Sant Shri Asharamji Bapu

श्री हनुमान चालीसा Hanuman Chalisa I GULSHAN KUMAR I HARIHARAN, Full HD Video, Shree Hanuman Chalisa

जिसने हरि का नाम लिया वो तर गया भव से पार.. New Bhajan | सुरेशानंदजी के भजन |HD| Shri Sureshanandji

शक्तिशाली ॐकार जप | Instrumental Omkar Kirtan | Studio Version | Full HD | Sant Shri Asharamji Bapu

मंगलवार भक्ति भजन : हनुमान चालीसा, हे दुःख भंजन, हनुमान अमृतवाणी, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक व आरती

भगवान से सीधी प्रेरणा प्राप्त करें फिर कभी किसी से कुछ पूछना नहीं पड़ेगा | HD | Shri Asharamji Bapu

हर हर भोले नमः शिवाय | MahaShivRatri 2022 | Shri Sureshanandji Bhajan | Hindi Bhajan Song

