जंग फिर हुई जारी भारत पर पड़ेगी भारी ? | Dibang
10 दिन पहले खबर थी कि शांति समझौता हो गया। पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने MoU पर साइन किए। उम्मीद जगी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ फिर खुलेगा, तेल के जहाज़ फिर से निकल पड़ेंगे और दुनिया राहत की साँस लेगी। लेकिन कल अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला कर दिया। जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। एक जहाज़ पर ड्रोन से हमला हुआ। फिर एयरस्ट्राइक्स हुईं। फिर मिसाइलें गरजीं। फिर धमकियों का दौर शुरू हो गया। और अब Donald Trump कह रहे हैं कि एक समय ऐसा आ सकता है, जब अमेरिका को अपना सैन्य अभियान पूरा करना पड़े। वे एक बार फिर ईरान को मिटा देने की धमकी दे रहे हैं। आखिर Donald Trump चाहते क्या हैं? वे सुबह कहते हैं कि मैं ईरान का नामो-निशान मिटा दूँगा। और शाम को स्विट्ज़रलैंड में ईरान के नेताओं के साथ बैठकर चाय पीने को भी तैयार हो जाते हैं। तो सवाल है कि उस कागज़ के जिस टुकड़े पर साइन हुए थे, वह क्या था? वह सुलह की एक ऐसी कोशिश थी, जो हफ्ता-दो हफ्ते भी नहीं टिक पाई? और दुनिया फिर वहीं आकर खड़ी हो गई है, जहाँ से इस सारे मामले की शुरुआत हुई थी। और अब भारत का आम आदमी फिर से पूछ रहा है— पेट्रोल के दाम अभी और बढ़ेंगे? कम होंगे? या जहाँ हैं, वहीं रहेंगे? फसलों की बुआई के मौसम में क्या होगा? क्या खाद महँगी होगी? और अगर खाद महँगी हुई, तो क्या आपकी रसोई का बिल बढ़ेगा? मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं चल रहा है। अगर वह कमजोर रहा, तो क्या कमजोर मानसून और अमेरिका-ईरान के बीच फिर से भड़कती जंग मिलकर आम आदमी की मुसीबत और बढ़ाएँगे? ये वे सवाल हैं, जो एक आम दर्शक के मन में होंगे। और आज हम आपको ईरान-अमेरिका के बीच भड़की ताज़ा जंग की हर जरूरी जानकारी देने के साथ-साथ इन सवालों का जवाब भी। #Dibang #Dibangofficial #Iran #StraitofHormuz #USvsIran #IranIraq #GeopoliticsHindi #MiddleEastConflict #Iraq #BreakingNews #DefenceNews #HindiNews #dibangLatestNews Join this channel on Youtube: / @dibangofficial Join Dibang on - Youtube: / @dibangofficial Follow us on Twitter: https://x.com/dibang Instagram: / dibang.dibang Join me on Facebook: / dibang

पाकिस्तान से बातचीत कर रहे संघ के लोग, संबंध सामान्य बनाने के लिए क्या मोदी ने दी है जिम्मेदारी

क्या बदल दिया हॉर्मुज ने? Watch Artham with Anshuman Tiwari

चार जुलाई को ट्रम्प का न्योता आएगा, या मोदी ईरान जाएँगे? Iran-US War | Trump | Modi | Abhay Dubey

#usa को #iranसे दोस्ती नहीं फायदा चाहिए #israel #trump #netanyahu #khamenei| EP-6567

चन्दा चोरों क्यों नहीं पकड़ पाए मोदी, नृपेंद्र मिश्रा की गिरफ्तारी कब होगी! Modi || Ram Mandir

युद्ध विराम की लगी लंका! सीनियर पॉलिटिकल कमेंटेटर Sumit Peer के साथ बड़ी चर्चा

India Slipping Into Israel’s Tight Embrace? | The Cost Of Modi-Netanyahu Friendship | Akash Banerjee

ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की अंदर की खबर/SHAMBHU ON IRAN ISRAEL GULF AND AMERICA HORMUZ AND TRUMP

IRGC Retaliated to US Attack by Attacking 8 US Bases

Revealed: How Mojtaba Outsmarted Trump During Talks To Retain Iran's Missile Program |Israel,USA,War

Ram Mandir Donation: अयोध्या में शुरू से ही कमाई हुई..हर राज खुल सकता है बशर्ते..राजीव रंजन से जानिए

शहीदों के बारे में सदन में राजनाथ सिंह के झूठ पर भड़क गए जनरल मोर

बांग्लादेश के मुँह पर भारत का तमाचा #EP3295 #pradeepsinghanalysis #apkaakhbar

पानी - कब, कितना, कैसे पिएं? कब्ज, शुगर, BP, IBS की जड़ पानी? | Dr Parmeshwar Arora Podcast

Passport तो बहाना है, एक बड़ा निशाना लगाना है | Dibang

Gaza पर Sonia Gandhi की एक बात से क्यों मचा हंगामा? | The Pamphlet

Bay of Bengal Blockade: India's Game Changer Against US & China, GNI Project I Capt DK Sharma, Aadi

Iran launches strikes targeting Bahrain, Kuwait, threatens "complete halt" to talks

रेलवे प्लेटफॉर्म बना नहीं… कुली लाइन में लग गए 😂 | Govinda - Kader Khan - Sadashiv Amrapurkar Comedy

