गृह मंत्रालय कैसे काम करता है | Amit Shah Responsibilities | Parliament Monsoon session | PM Modi
गृह मंत्रालय कैसे काम करता है | Amit Shah Responsibilities | Parliament Monsoon session | PM Modi Ministry of Home Affairs देश को चलाने के लिए, सरकार को मंत्रालयों और विभागों की जरूरत पड़ती है। शिक्षा, साइंस, एग्रीकल्चर और इंडस्ट्री जैसी कई फील्ड हैं। इन सभी क्षेत्रों में, सरकार के काम को मैनेज करने के लिए, कई मिनिस्ट्रीज बनाई हैं। इनमें से कुछ मिनिस्ट्रीज का चार्ज, सीधे कैबिनेट मिनिस्टर्स के पास है, और कुछ मिनिस्ट्रीज को इंडिपेंडटली Ministers of State रैगुलेट करते हैं। हालांकि, किस मंत्री को कौन सी मिनिस्ट्री दी जाएगी, ये प्रधानमंत्री की सिफारिश पर, राष्ट्रपति तय करते हैं। और जो मंत्रालय, किसी भी मंत्री को एलोकेट नहीं किए जाते, उनका चार्ज प्रधानमंत्री के पास रहता है। इंडियन गर्वनमेंट ऑनलाइन डायरेक्टरी के अनुसार, वर्तमान में 53 मिनिस्ट्रीज और 49 डिपार्टमेंट हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे, गृह मंत्री अमित शाह के अंडर आने वाली मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स। यानी गृह मंत्रालय की। आजादी के बाद, 1947 में गृह मंत्रालय बनाया गया था। इसका सबसे अहम काम है- देश की इंटरनल सिक्योरिटी को देखना, देश में शांति बनाए रखना, लॉ एंड ऑर्डर को मैंटेन करना, और इमरजेंसी सिचुएशन में, लोगों को रेस्क्यू करना। इसके अलावा, सेंटर और स्टेट गर्वनमेंट के मुद्दों को सुलझाने का काम भी, होम मिनिस्ट्री का होता है। Structure: इस मंत्रालय में- एक पॉलिटिकल हेड हैं और एक एडमिनिस्ट्रेटिव हेड। पॉलिटिकल हेड, कैबिनेट गृह मंत्री हैं। वर्तमान में अमित शाह इस मिनिस्ट्री के पॉलिटिकल हेड हैं, जिन्हें मिनिस्टर आफ स्टेट, असिस्ट करते हैं। और एडमिनिस्ट्रेटिव हेड, एक सेक्रेटरी रैंक आईएएस आफिसर हैं। जिन्हें होम सेक्रेटरी भी कहा जाता है। गृह मंत्रालय के तहत 6 डिपार्टमेंट आते हैं। 1) Department Of Border Management: ये जनवरी 2004 में बना था। ये, देश के तमाम बोर्डर की सिक्योरिटी को मैनेज करता है। चाहे वो कोस्टल बोर्डर ही क्यों न हों। बोर्डर एरिया की डिवेल्पमेंट और, इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना भी, इसी विभाग का काम है। 2) Department of Internal Security: गृह मंत्रालय की कई जिम्मेदारियां हैं। उनमें से एक, देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना है। इसलिए, गृह मंत्रालय के अधीन बना ये विभाग, इंडियन पुलिस सर्विस, सेंट्रल पुलिस फोर्स और लॉ एंड ऑर्डर की मदद से, देश के अंदर, शांति बनाए रखता है। 3) Department Of Home: ये देश के आंतरिक मामलों को मैनेज करता है- जैसे, प्रधान मंत्री, मंत्रियों, राज्यपालों की नियुक्ति या इस्तीफे की नोटिफिकेशन, राज्यसभा/लोकसभा के लिए रजिस्ट्रेशन, जनसंख्या की जनगणना, जन्म और मृत्यु के पंजीकरण जैसे तमाम मामले, इसी डिपार्टमेंट के तहत आते हैं। 4) Department Of Official Language: जून, 1975 में राजभाषा विभाग की स्थापना की गई थी। हमारे देश में, 22 आधिकारिक भाषाएं हैं। ये विभाग, हिंदी को बढ़ावा देने के साथ-साथ, तमाम भाषाओं से जुड़े जितने भी मामले हैं, चाहे वो सेंट्रल हिंदी कमेटी से जुड़े मामले हों या क्षेत्रीय स्तर पर भाषाओं को लागू करने के लिए बनाए गए रीजनल ऑफिस से जुड़े मामले हों। सभी, राजभाषा विभाग के तहत आते हैं। 5) Department Of States: केंद्र या फिर सभी राज्यों के एक-दूसरे के साथ, अच्छे रिलेशन रहें, और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रशासन सही से चलता रहे, ये इसी विभाग की जिम्मेदारी है। इसके अलावा, फ्रीडम फाइटर्स की पेंशन, मानवाधिकार, जेल या पुलिस में रिफॉर्म लाने जैसे, सभी मामले, डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ही संभालता है। 6) Department of Jammu, Kashmir and Ladakh Affairs: इसके नाम से ही स्पष्ट है कि, ये विभाग, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के मामलों को देखता है। जैसे- जम्मू और कश्मीर के अंदर आतंकवाद को रोकना, और उन मंत्रालयों या विभागों के साथ, कोर्डिनेट करना, जो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विकास से जुड़े हैं। ये विभाग कई संस्थाओं के जरिए काम करते हैं। जैसे देश की इंटरनल सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए, कई सेंट्रल पुलिस ऑग्रेनाइजेशन और पुलिस फोर्स हैं। जैसे IB, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवेल्पमेंट, NCRB, NIA, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, BSF, ITBP आदि। यहां तक कि इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस और Delhi, Andaman and Nicobar Islands Police Service भी, होम मिनिस्ट्री के अंडर आती है। असल में, इन सभी विभागों और ऑग्रेनाइजेशन के जरिए, गृह मंत्रालय अपना काम करता है। Join us and be a part of THE REVOLUTION! http://therevolution.co.in/ / therevolutiondh / therevolutiondh / therevolutiondh https://www.kooapp.com/profile/TheRev... Initiative by - Ssweven Industries Ltd. https://www.ssweven.in/ #TRDH #BJP #congress #aamaadmiparty #breakingnews #homeminister #amitshah #homeministry #pmmodi #rahulgandhi #arvindkejriwal #youtube #uniformcivilcode #delhifloods #oppositionmeeting #nda #news #wimbledon #worldemojiday #soniagandhi #sharadpawar #bigboss

How powerful is the Home Minister of a state? How can a person become the Home Minister of a state?

गृह मंत्रालय कैसे काम करता है | Amit Shah Responsibilities | Parliament Monsoon session | PM Modi

राज्यपाल को हल्के में लेने वाले एकबार इनकी पावर देख ले || Viral Khan Sir

Shri Krishna Govind Hare Murari - Non Stop Krishna Bhajans Lofi | Bhakti Song | Krishna Bhajan

LIVE | Inauguration of Land Port Management System (VINIMAY) by Shri Amit Shah | Union Home Minister

2 नेता, CBI और अनोखी देवी केस : Climax | Hindi Movie | Court Room Scene Anupam Kher, Om Puri

The Union Executive : Relation between Prime Minister & Council of Ministers | by Khan Sir

प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति, कौन चलाता है देश? | Prime Minister Vs President Full Comparison

राजकोट गुजरात का पत्रकार आया था बागेश्वर सरकार को चुनौती देने, हालात खराब हो गई #rajkot #divyadarbar

What is Government? | Legislature | Executive | Judiciary | UPSC | Drishti IAS

Home Ministry Explained | Internal Security, Departments, Structure | Hindi

Bihar Home Minister Powers: बिहार के गृह मंत्री के पास और क्या-क्या काम?

After Indian Seafarers' Deaths, Rubio Issues Sharp Warning to India on Hormuz | By Ankit Sir

What is the Ministry of Home Affairs? | Polity in Hindi

What is the difference between a Cabinet Minister, a Minister of State, and a Minister of State (...

Khan Sir पे हुए Attack का COMEDY किस्सा हँसते-हँसते लोटपोट हो गए सब.| The Kapil Sharma Show.

Jaishankar’s Ice-Cold Reply Leaves Arrogant American Speechless

India’s Dirty Goldmine : Can Modi Govt pull off the Biggest Energy Heist in Indian History?

What Happened After Mahabharata? | The Untold Journey of the Pandavas to Heaven | EPIC SHORT FILM

