इन्होंने बदला जंग देखने का नजरिया [Images of War: Legacy of Anja Niedringhaus] DW Documentary हिन्दी

आन्या नीदरिंगहाउस ने अपनी पेशेवर ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा जंगों की फ़ोटोग्राफ़ी करते बिताया. चाहे वह बोस्निया हो, इराक़ हो या अफ़ग़ानिस्तान. उनकी तस्वीरें हमेशा जंग के दौरान भी इंसानियत को दर्शाती हैं. 2014 में उनकी हत्या कर दी गई. आज तक इस हत्या के कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. 2005 में जर्मन फ़ोटोजर्नलिस्ट आन्या नीदरिंगहाउस और असोसिएटेड प्रेस की एक टीम ने पत्रकारिता का सर्वोच्च सम्मान- पुलित्ज़र पुरस्कार जीता. वह पुरुष-प्रधान क्षेत्र में काम करने वाली महिला के तौर पर मशहूर हुईं. हालांकि, उन्होंने कभी ख़ुद को उस नज़रिए से नहीं देखा. नीदरिंगहाउस को अपनी जानकारी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का जुनून था. विदेश में असाइनमेंट के दौरान वह दूसरे फ़ोटोजर्नलिस्ट्स को गाइड करतीं. वह कभी-कभी महीनों तक एक ही जगह पर ठहरी रहतीं. नीदरिंगहाउस ने ख़ुद का ध्यान "वॉर फ़ोटोग्राफ़ी" के बजाए लोगों पर संघर्ष के प्रभाव पर केंद्रित किया. सबसे भयंकर हिंसा के बीच भी वह इंसानियत के पहलुओं को उजागर करने की कोशिश करती थीं. वह ऐसी तस्वीरें लेती थीं, जो उस दिन की घटनाओं से परे होती थीं. उनका यही नज़रिया उन्हें अलग बनाता था और इसी कारण उनका काम आज भी प्रासंगिक है. 4 अप्रैल, 2014 को अफ़ग़ानिस्तान के ख़ोस्त प्रांत में नीदरिंगहाउस की हत्या कर दी गई. उस वक़्त वह अपनी दोस्त और सहयोगी काथी गैनन के साथ कार से सफ़र कर रही थीं. तभी एक पुलिस अधिकारी ने उन पर गोलीबारी कर दी. गैनन गंभीर रूप से ज़ख़्मी हुईं और बच गईं. फिल्म दिखाती है कि कैसे जांचकर्ताओं ने लंबे समय तक हमलावर को अकेला अपराधी मानकर अनदेखा किया. बावजूद इसके कि इस घटना के तार अफ़ग़ान राजनीति के उच्चतम स्तरों तक जुड़े थे. केस के कुछ पहलुओं को क्यों अनदेखा किया गया या छुपाया गया? क्या इसलिए कि यह जर्मन अधिकारियों की विफलताओं को उजागर करता? या इसलिए कि हत्यारा उस आतंकवादी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था, जिसके साथ पश्चिम अभी भी तालिबान के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा था? #dwdocumentaryहिन्दी #dwहिन्दी #dwdocs #afghanistan #photography ---------------------------------------------------------------------------------------- अगर आपको वीडियो पसंद आया और आगे भी ऐसी दिलचस्प वीडियो देखना चाहते हैं तो हमें सब्सक्राइब करना मत भूलिए. विज्ञान, तकनीक, सेहत और पर्यावरण से जुड़े वीडियो देखने के लिए हमारे चैनल DW हिन्दी को फॉलो करे: ‪@dwhindi‬ और डॉयचे वेले की सोशल मीडिया नेटिकेट नीतियों को यहां पढ़ें: https://p.dw.com/p/MF1G

युद्ध का असर: इराक युद्ध की यादें [What conflict does to us] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

युद्ध का असर: इराक युद्ध की यादें [What conflict does to us] | DW Documentary हिन्दी

फिलीपींस - आईएस के निशाने पर  [The Philippines - In the Sights of IS] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

फिलीपींस - आईएस के निशाने पर [The Philippines - In the Sights of IS] | DW Documentary हिन्दी

Afghanistan’s Last Frontier: The Wakhan Corridor | Deadliest Journeys
▶︎

Afghanistan’s Last Frontier: The Wakhan Corridor | Deadliest Journeys

नॉयश्वान्सटाइन बनवाने वाले राजा की कहानी में इतनी ट्रैजेडी, इतनी फैंटेसी | DW Documentary हिन्दी
▶︎

नॉयश्वान्सटाइन बनवाने वाले राजा की कहानी में इतनी ट्रैजेडी, इतनी फैंटेसी | DW Documentary हिन्दी

एक एसएस अधिकारी की रहस्यमय मौत: एक नाज़ी के अपराध की सच्ची कहानी | DW Documentary हिन्दी
▶︎

एक एसएस अधिकारी की रहस्यमय मौत: एक नाज़ी के अपराध की सच्ची कहानी | DW Documentary हिन्दी

परमाणु हथियार त्यागने वाले देश का हाल [Russia’s nuclear threats in wartime] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

परमाणु हथियार त्यागने वाले देश का हाल [Russia’s nuclear threats in wartime] | DW Documentary हिन्दी

Soviet-Afghan War | Dramatic Footage Captures First Year After Invasion (1980) | Archive Documentary
▶︎

Soviet-Afghan War | Dramatic Footage Captures First Year After Invasion (1980) | Archive Documentary

Are Yemen's Houthis pirates, terrorists, or freedom fighters [Yemen and the Houthis] DW Documenta...
▶︎

Are Yemen's Houthis pirates, terrorists, or freedom fighters [Yemen and the Houthis] DW Documenta...

The Secret Life of Cruise Ships… What Passengers Never See | Full Documentary
▶︎

The Secret Life of Cruise Ships… What Passengers Never See | Full Documentary

Italian Mafia - Ndrangheta chronicle of the Calabrian mafia
▶︎

Italian Mafia - Ndrangheta chronicle of the Calabrian mafia

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: ड्रग ट्रैफ़िकिंग और आतंकवाद (1/3) | DW Documentary हिन्दी
▶︎

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: ड्रग ट्रैफ़िकिंग और आतंकवाद (1/3) | DW Documentary हिन्दी

पवन खेड़ा मिले सोनम वांगचुक से, अनशन को दिया नैतिक समर्थन  अब सरकार कब बोलेगी?
▶︎

पवन खेड़ा मिले सोनम वांगचुक से, अनशन को दिया नैतिक समर्थन अब सरकार कब बोलेगी?

Global Crackdown On Lawrence Bishnoi Gang | ‘Jailed’ In India - Terror Boss Abroad? | Akash Banerjee
▶︎

Global Crackdown On Lawrence Bishnoi Gang | ‘Jailed’ In India - Terror Boss Abroad? | Akash Banerjee

यूरोप को निकले अफ्रीकी घर क्यों नहीं लौट पाते? [From Nigeria to Morocco] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

यूरोप को निकले अफ्रीकी घर क्यों नहीं लौट पाते? [From Nigeria to Morocco] | DW Documentary हिन्दी

Soviet–Afghan War | Intense Combat Footage of 1980s Afghanistan | Archive Documentary (1984)
▶︎

Soviet–Afghan War | Intense Combat Footage of 1980s Afghanistan | Archive Documentary (1984)

Great Wall of China: 2000 साल पुरानी दुनिया की सबसे बड़ी दीवार क्यों बनाई गई? | Alif Laila E214
▶︎

Great Wall of China: 2000 साल पुरानी दुनिया की सबसे बड़ी दीवार क्यों बनाई गई? | Alif Laila E214

जेल में गायब हो जाने वाले पोलित्ज़ेक [Politzek: Standing up to the Kremlin] | DW Documentary हिन्दी
▶︎

जेल में गायब हो जाने वाले पोलित्ज़ेक [Politzek: Standing up to the Kremlin] | DW Documentary हिन्दी

अपने वक्त से आगे के इंसान टेस्ला के साथ दुनिया ने क्या किया? | DW Documentary हिन्दी
▶︎

अपने वक्त से आगे के इंसान टेस्ला के साथ दुनिया ने क्या किया? | DW Documentary हिन्दी

Queer subculture, slums and a spiritual star cult - India’s creative capital Mumbai | DW Documentary
▶︎

Queer subculture, slums and a spiritual star cult - India’s creative capital Mumbai | DW Documentary

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: रफ़ीक हरीरी की हत्या के पीछे कौन? (2/3) | DW Documentary हिन्दी
▶︎

हिज़्बुल्लाह बेनक़ाब: रफ़ीक हरीरी की हत्या के पीछे कौन? (2/3) | DW Documentary हिन्दी